खेल

T20 World Cup 2024: India vs USA मैच में भारत की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान, जानें क्या है मामला

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में बुधवार (12 जून) यानी आज टीम इंडिया और अमेरिका (USA) के बीच ग्रुप-ए का एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा. जो भी टीम यह मैच जीतेगी वो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. दिलचस्प बात यह है कि आज पाकिस्तानी टीम भी भारत की जीत की दुआ करेगी. पूरा पाकिस्तान आज के मैच में भारत की जीत की दुआ करेगा.

भारत की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान

आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर ये उलटी गंगा क्यों बह रही है? दरअसल, इसके पीछे भी पाकिस्तान का स्वार्थ है. टूर्नामेंट में तीन मैचों में दो हार के साथ बाबर आजम की टीम ग्रुप-ए में तीसरे नंबर पर है. टूर्नामेंट में पाकिस्तान को धूल चटा चुकी यूएसए दो मैचों में दो जीत के साथ भारत के बाद दूसरे नंबर पर है. ऐसे में अगर पाकिस्तान को क्वालीफाई करना है, तो उसे अपना बाकी बचा एक मैच जीतना होगा, साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले गंवा दे.

पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं रहा आगाज

टी20 विश्व कप 2024 पाकिस्तान के लिए अभी तक ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. इस टीम को सबसे बड़ा झटका यूएसए ने दिया. हालांकि, पाकिस्तान ने कनाडा को हराकर थोड़ी चैन की सांस ली थी लेकिन अब भी उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. भारत से उम्मीद लगाए बैठे पाकिस्तान के लिए राहत की बात यह है कि टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार है. लेकिन न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर अमेरिका को हल्के में लेने की भूल रोहित एंड कंपनी कभी नहीं करेगी, वो भी जब यूएसए ने पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को लोहे के चने चबवा दिए थे.

भारत-यूएसए में होने वाला है रोमांचक मुकाबला

अमेरिका की टीम ने पिछले कुछ दिनों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है. भारत और अमेरिका के बीच यह मैच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे शुरू होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम सुपर-8 में क्वालीफाई करने की मजबूत दावेदार है. दूसरी ओर मुश्किल स्थिति में घिरी पाकिस्तान टीम भी यही चाहेगी की टीम इंडिया हर हाल में यह मैच जीते, क्योंकि अगर यूएसए टूर्नामेंट में एक और बड़ा उलटफेर करने में सफल रही, तो पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहु्ंचने वाली दूसरी टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया को दी करारी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

“यही वजह है कि लोग कांग्रेस को नापसंद करते हैं”, क्या नेताओं के विवादित दावों से बढ़ रही है जनता में नाराजगी?

राजनीति में बयानों का तूल पकड़ना आम है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर…

19 minutes ago

‘अभी और गदर काटेगा मानसून!’ अगले 7 घंटे में 13 राज्यों में मचेगी तबाही, 70 की स्पीड से चलेगी आंधी

IMD ने 17 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक…

36 minutes ago

कौन है भारत का नया दुश्मन नंबर-46? अमित शाह ने चलाया हंटर संदेश

Shahzad Bhatti India Enemy Number 46: केंद्र सरकार ने 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' (SBN) को UAPA…

2 hours ago

उत्तराखंड की इस पाताल गुफा में सुरक्षित है भगवान गणेश का असली सिर, तस्वीर देखकर रह जाएंगे हैरान

भगवान शिव द्वारा धड़ से अलग किए जाने के बाद गणेश जी का असली सिर…

2 hours ago

76 साल के हुए पीएम मोदी, काशी से वडनगर तक गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’! राजनाथ-योगी दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को 76 वर्ष के हो गए. इस मौके पर…

2 hours ago

‘आज की पीढ़ी अधिक ईमानदार…’, IILM में बोले मोहन भागवत; बताया क्यों जरूरी है मानवता वाली शिक्षा?

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने IILM के संवाद कार्यक्रम में युवाओं, शिक्षा, ब्रेन ड्रेन और…

3 hours ago