देश

NEET परीक्षा में ग्रेस मार्क्स के खिलाफ दायर याचिकाओं पर इस तारीख को सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट

NEET परीक्षाओं में ग्रेस मार्क्स के खिलाफ दायर याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट 5 जुलाई को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्ट में पेश हुए.

तुषार मेहता ने कोर्ट में कहा कि देश के 7 अलग-अलग हाईकोर्ट में दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए NTA जल्द ट्रांसफर याचिका दायर करने जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट में भी NEET को लेकर याचिका दायर की गई है. जिस पर कोर्ट NTA को नोटिस जारी कर चुका है.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से काउंसलिंग पर रोक लगाने की मांग की, जिस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कॉउंसलिंग को लेकर सुनवाई कर चुका है, इसलिए रोक लगाना सही नहीं होगा.

इनके द्वारा दायर की गई याचिका

यह याचिका श्रेयांसी ठाकुर सहित अन्य की ओर से दायर की गई है. याचिका में कहा गया है कि ग्रेस मार्क्स देने का एनटीए का फैसला मनमाना है और हजारों छात्रों को प्रभावित कर रहा है. याचिकाकर्ता के मुताबिक कोर्ट में अर्जी दाखिल करने वालों के संज्ञान में पेपर लीक के कई मामले आए थे.

उम्मीदवारों का तर्क है कि नीट का कथित पेपर लीक संविधान के अनुच्छेद 14 में वर्णित समानता के अधिकार का उल्लंघन है, क्योंकि इस हरकत ने कुछ उम्मीदवारों, जिन्होंने निष्पक्ष तरीके से परीक्षा देने का विकल्प चुना था. उनके मुकाबले दूसरों को अनुचित लाभ मिला. सिर्फ पेपर लीक ही नहीं परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने और भी कई तरह के आरोप लगाए थे. इन सभी आरोपों पर एनटीए ने सफाई देते हुए खुद को क्लीनचिट दी है.

कई याचिकाएं दायर

बता दें कि नीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का सिलसिला लगातार जारी है. सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है. कोटा की रहने वाली तन्मया शर्मा और 16 अन्य छात्रों की ओर से दायर की गई है. याचिकाकर्ताओं ने नामांकन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है. याचिका दायर करने वाले सभी छात्र अलग-अलग कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले इन छात्रों के परीक्षा में 600 से ज्यादा नंबर है.

छात्रों का कहना है कि पिछले साल इन्हीं नंबरों पर इन सरकारी कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई के लिए एडमिशन मिल रहा था और इस बार ग्रेस मार्क्स की वजह से इन छात्रों को लगभग उन्हीं नम्बरों पर किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

25 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

36 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

45 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago