खेल

Paris Olympics 2024: 4 अगस्त को भारत का शेड्यूल, लवलीना, लक्ष्य सेन, हॉकी टीम पर होगी नजर

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में रविवार यानी 4 अगस्त को भारत के कई खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे. इस दिन लवलीना बोरगोहेन को बॉक्सिंग में अपना क्वार्टर फाइनल मैच खेलना है. लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबले में दिखाए देंगे, पुरुष हॉकी टीम को क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबला करना है. 4 अगस्त को भारत के पेरिस ओलंपिक शेड्यूल पर एक नजर.

दोपहर 12:30 बजे

गोल्फ- शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर पुरुषों की इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले के राउंड 4 में हिस्सा लेंगे.

निशानेबाजी- अनिष और विजयवीर सिद्धू 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुषों की क्वालीफिकेशन स्टेज 1 में प्रतिस्पर्धा करेंगे.

दोपहर 1 बजे, निशानेबाजी- महेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों महिलाओं की स्कीट क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन का मैच खेलेंगी.

दोपहर 1:30 बजे, हॉकी- भारतीय पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भिड़ेगी.

दोपहर 1:35 बजे, एथलेटिक्स- पारुल चौधरी महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज के राउंड 1 में भाग लेंगी.

दोपहर 2:30 बजे, एथलेटिक्स- जेस्विन अल्ड्रिन पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफिकेशन में हिस्सा लेंगे.

बॉक्सिंग, दोपहर 3:02 बजे, महिलाओं का 75 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल मैच होगा जिसमें पदक की उम्मीद लवलीना बोरगोहेन भाग लेंगी.

बैडमिंटन, में दोपहर 3:30 बजे से पुरुष एकल सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन एक और पदक की उम्मीद हैं.

दोपहर 3:35 बजे, सेलिंग में पुरुषों की डिंगी आईएलसीए 7 – रेस 7 और 8 में विष्णु सरवनन भाग लेंगे.

निशानेबाजी में शाम 4:30 बजे, पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालीफिकेशन – स्टेज 2 में अनीश और विजयवीर सिद्धू हिस्सा लेंगे.

नौकायन में शाम 6:05 बजे, महिलाओं की डिंगी आईएलसीए 6 – रेस 7 और 8 में नेत्रा कुमारन हिस्सा लेंगी.

निशानेबाजी में शाम 7:00 बजे, महिलाओं की स्कीट फाइनल प्रतियोगिता होगी, जिसमें महेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें- Paris Olympic 2024: पदकों की हैट्रिक से चूकने के बाद मनु भाकर ने साझा किया अपनी दोहरी कांस्य पदक जीत का अनुभव

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

7 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

7 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

7 hours ago

‘टक्कर इतनी तेज कि हवा में उछला युवक…’ ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक…

8 hours ago

बिहार पुलिस महकमे में क्या पक रहा है? दो शीर्ष अधिकारियों के अचानक छुट्टी पर जाने से मचा हड़कंप

BPSSC Chairman Leave: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व…

9 hours ago