Yusneylys Guzman (Photo- IANS)
Paris Olympics 2024: सेमीफाइनल में विनेश फोगाट से हारने वाली क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमैन लोपेज महिलाओं के 50 किग्रा फाइनल में भारतीय पहलवान की जगह लेंगी, क्योंकि विनेश पेरिस ओलंपिक में दूसरे दिन के वेट-इन में विफल रही थीं. आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी. विनेश को संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रतिस्पर्धा करनी थी, लेकिन उन्हें 50 किलोग्राम वजन की सीमा से कुछ ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया.
आयोजकों ने एक बयान में कहा, “विनेश (भारत) दूसरे दिन के वेट-इन में विफल रही. अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती नियमों के अनुच्छेद 11 के अनुसार, विनेश (भारत) की जगह उस पहलवान को लिया जाएगा जो सेमीफाइनल में उसके खिलाफ हार गयी थी. इसलिए, गुज़मैन लोपेज़ युसनेलिस (क्यूबा) को फ़ाइनल में लिया जाएगा.”
इसमें कहा गया, “रेपेचेज सुसाकी यूई (जापान) बनाम लिवाच ओक्साना (यूक्रेन) कांस्य पदक मैच बन जाएगा.”
सेमीफाइनल में, विनेश ने गुजमैन को 5-0 से हराकर प्रतियोगिता में भारत के लिए कम से कम रजत पदक की गारंटी दी. इस प्रक्रिया में, उन्होंने ओलंपिक फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया, लेकिन वह अब इस महत्वपूर्ण मैच के लिए उपस्थित नहीं रहेंगी. अयोग्यता के बाद, स्टार भारतीय पहलवान, जो अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही थी, को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग नियमों के अनुसार अंतिम स्थान पर रखा जाएगा.
विनेश ने अपने अभियान की शुरुआत एक बड़ी उलटफेर भरी जीत के साथ की जब उन्होंने दुनिया की नंबर 1 और जापान की चार बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता युई सुसाकी को हराया, जो एक पहलवान के रूप में अपने पूरे करियर में 95 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपराजित रहीं.
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट फाइनल से पहले कुश्ती स्पर्धा के लिए अयोग्य घोषित, जानिये कारण
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…