पेरिस ओलंपिक (फोटो- The Olympic Games)
Paris Olympics 2024: पेरिस में होने वाले ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में पर्यटकों को फ्री में एंट्री नहीं मिलेगी. मंगलवार को फ्रांस की सरकार ने घोषणा की कि पर्यटकों को सीन नदी के किनारे होने वाले पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में फ्री में एंट्री नहीं दी जाएगी. सरकार ने सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया है. ओपनिंग सेरेमनी में सुरक्षा को लेकर पहले से ही चिंताएं जताई जा रही है.
आयोजकों ने 26 जुलाई को 6 लाख से अधिक लोगों के लिए भव्य ओपनिंग सेरेमनी की योजना बनाई थी. जिसमें ज्यादातर लोग नदी किनारे से फ्री में सेरेमनी देख सकते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों को देखते हुए और साजो-सामान संबंधी चिंताओं को लेकर योजना में बदलाव किए गए हैं. साल के शुरूआत में ओपनिंग सेरेमनी में आने वाले दर्शकों की संख्या को घटाते हुए 3 लाख कर दी गई थी.
फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने मंगलवार को कहा कि 1.4 लाख लोग टिकट लेकर नदी के निचले तटों और बाकी 2.22 लाख लोग ऊपरी किनारों से ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी को देख सकेंगे. उन्होंने कहा कि दर्शकों को निशुल्क टिकट पहले की तरह रजिस्ट्रेशन के माध्यम से नहीं दिए जाएंगे. बल्कि जिन्हें यह आयोजन निशुल्क दिखाया जाना है, उन्हें आमंत्रण भेजा जाएगा. ऐसे पहली बार होगा, जब ओलंपिक का ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन स्टेडियम के बाहर होगा. इस उद्घाटन कार्यक्रम में 160 राष्ट्राध्यक्षों के भाग लेने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश को करारी शिकस्त दे Ranji Trophy के फाइनल में पहुंचा विदर्भ, अब इस टीम से होगी खिताबी भिड़ंत
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…