खेल

Paris Paralympics: भारत की तीरंदाज शीतल देवी पर रहेगी खास नजर

Paris Paralympics: भारत को पैरालंपिक खेल में अपनी आर्मलेस तीरंदाज शीतल देवी से काफी उम्मीद है. यह शीतल देवी का पहला पैरालंपिक इवेंट होगा. पैरालंपिक 28 अगस्त को शुरू होने जा रहे हैं. पैरा तीरंदाजी में मेडल इवेंट 31 अगस्त को होगा. शीतल 2023 विश्व चैंपियनशिप और 2022 एशियाई पैरा खेलों में अपने असाधारण प्रदर्शन के बाद चर्चा में आईं हैं, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीते थे.

उनकी साथी खिलाड़ी सरिता और राकेश कुमार मिक्स्ड टीम इवेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं. यह जोड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन और 2022 एशियाई पैरा खेल की विजेता हैं.

एशियाई पैरालंपिक समिति का नवीनतम सदस्य बांग्लादेश इन खेलों में अपना डेब्यू करेगा और उनकी सारी उम्मीदें महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में जोमा अख्तर पर टिकी हैं. उन्होंने दुबई में अंतिम क्वालीफायर में देश का पहला पैरालंपिक कोटा जीता था. पैरा तीरंदाजी 1960 में रोम में पहले खेलों में खेले जाने वाले आठ पैरालंपिक खेलों में से एक था.

चीन टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों, 2022 एशियाई पैरा खेल और पिछले साल की विश्व चैंपियनशिप में टॉप पर रहा था. चीन एक बार फिर अन्य एशियाई देशों – ईरान, भारत और दक्षिण कोरिया के साथ इस क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करना चाहेगा.

मालूम हो कि, पैरालंपिक खेल ओलंपिक के बाद शुरू होते हैं. भारतीय एथलीटों ने टोक्यो में पैरालंपिक खेलों में अब तक के अपने उच्चतम पदक 19 के साथ इतिहास रचा था. भारत ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. भारत ने पेरिस ओलंपिक में 1 सिल्वर और 5 कांस्य पदक समेत छह मेडल जीते हैं. इस बार भारत पेरिस ओलंपिक की पदक तालिक में 71वें स्थान पर रहा.

ये भी पढ़ें- पैरालंपिक 2024 से पहले भारत को झटका, टोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत सस्पेंड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

4 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago