जका अशरफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मेजबानी अधिकारी के करार पर दस्तखत करने का आग्रह किया है. इसके साथ ही यह भी जोर दिया है कि अगर टीम इंडिया सुरक्षा और राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इसकी भरपाई की जानी चाहिए. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन फरवरी-मार्च में कराने की योजना है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्र के मुताबिक, आईसीसी ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मेजबान देश के रूप में चुना है. लेकिन उसके साथ अभी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ और मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर चर्चा करने के लिए अहमदाबाद में इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद के कार्यकारी बोर्ड से मुलाकात की थी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सूत्र ने बताया कि पीसीबी के अधिकारियों ने बीसीसीआई के फिर से टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने की आशंका पर चर्चा की और यह स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में आईसीसी को इस टूर्नामेंट पर एकतरफा फैसला नहीं लेना चाहिए. सूत्र ने आगे कहा कि पीसीबी के अधिकारियों ने आईसीसी से कहा था कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों से खेलने से मना करता है तो वैश्विक संस्था को एक स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसी नियुक्त करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- IPL 2024: 2 घंटे के ड्रामे के बाद हार्दिक पंड्या की Mumbai Indians में वापसी, IPL इतिहास की हुई सबसे बड़ी डील
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगे कहा कि यह जांच एजेंसी भारत के अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमों की सुरक्षा स्थिति का भी आकलन करने के लिए पाकिस्तान सरकार और वहां के सुरक्षा अधिकारियों से संपर्क कर सकती है. सूत्र ने यह भी कहा कि, पीसीबी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर भारत टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए पाकिस्तान नहीं आती है और उसके मैच किसी दूसरे देश में कराए जाते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को पाकिस्तान को मुआवजा देना होगा.
सूत्र ने कहा कि पीसीबी के अधिकारी स्पष्ट थे कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को देखते हुए इस बात की काफी संभावना है कि भारत सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उनके देश में खेलने से पीछे हट जाए. इसी साल भारत ने पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित हुए एशिया कप में पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया. टीम इंडिया ने एशिया कप के अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे. जिसमें फाइनल मैच भी शामिल था.
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…