सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉलिंग: दिल की सेहत पर भारी पड़ सकती है यह आदत
फोटो— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद में अपार जनसमूह के बीच.
PM Modi in Telangana: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है. 30 नवंबर को यहां विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हैदराबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने मेगा रोड शो किया, जिसमें हजारों समर्थक उमड़े. अब तक तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी भाजपा प्रत्याशियों के लिए कई जनसभाएं कर चुके हैं. इस दौरान वे सत्ताधारी दल पर हमलावर रहे हैं.
हैदराबाद में रोड शो से पहले पीएम मोदी ने महबूबाबाद में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने सत्तारूढ़ बीआरएस पर हमला बोलते हुए कहा, “KCR को भाजपा की बढ़ती हुई ताकत का ऐहसास बहुत पहले हो गया था. लंबे समय से KCR इस कोशिश में थे कि किसी तरह भाजपा से दोस्ती कर लें.जब वे(KCR) एक बार दिल्ली आए थे तो मुझसे मिलकर भी KCR ने यही अनुरोध किया था लेकिन भाजपा कभी भी तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलाफ कोई भी काम नहीं कर सकती. जब से भाजपा ने KCR को मना किया है तब से BRS बौखलाई हुई है. BRS अब मुझे गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ती. BRS जानती है कि मोदी कभी BRS को भाजपा के आस-पास भटकने नहीं देंगे. ये गारंटी भी मोदी की गारंटी है. मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महबूबाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “तेलंगाना की पहचान संस्कृति और टेक्नोलॉजी से है लेकिन KCR ने इस प्रदेश पर अंधविश्वास का ठप्पा लगा दिया. जनता के पैसों से बनाया सचिवालय, उन्होंने(KCR) अंधविश्वास के चलते बर्बाद कर दिया. आखिर फार्महाउस मुख्यमंत्री की तेलंगाना को क्या आवश्यकता है? अंधविश्वास के गुलाम हैं फार्महाउस मुख्यमंत्री, तेलंगाना को नहीं चाहिए फार्महाउस मुख्यमंत्री, गरीबों के गुनहगार हैं फार्महाउस मुख्यमंत्री, 3 दिसंबर को हारेंगे फार्महाउस मुख्यमंत्री.”
प्रधानमंत्री मोदी बोले— “तेलंगाना में BRS की नाव डूबने वाली है और BRS को भी ये एहसास हो चुका है कि 3 दिसंबर को उसका टिकट कट जाएगा. ये देखकर KCR के परिवार में भी बिखराव शुरू हो चुका है. अपनी हार सामने देख KCR पूरी ताकत लगा रहे हैं कि जनता का आक्रोश थोड़ा ठंडा हो जाए. वहीं, दूसरी तरफ KCR के रिश्तेदार अब BRS को ही कोस रहे हैं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीमनगर में भी जनसभा को संबोधित किया और कहा— “आज पूरा तेलंगाना एक ही बात कर रहा है कि तेलंगाना में पहली बार, आ रही है भाजपा सरकार. भाजपा ने आप से वादा किया है कि तेलंगाना में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री OBC समाज से ही होगा.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना में बोले— “परिवारवादी पार्टियां कानून-व्यवस्था को भी बर्बाद कर देती हैं. कांग्रेस जब सत्ता में थी तब हर दिन बम धमाके होते थे. आज भी कांग्रेस जहां सत्ता में है वहां PFI जैसे आतंकी संगठनों को बढ़ावा मिलता है…भाजपा ने आतंकवाद पर करारी चोट की…BRS ने यहां की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करते हुए बोले— “कांग्रेस और KCR ने आपको धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ा. जब कोई परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का नाम लेता है, तो तुरंत BRS और कांग्रेस जैसे दल ही दिखते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के विधायक कब BRS में चले जाएं, इसकी कोई गारंटी नहीं है इसलिए तेलंगाना में कोई भी कांग्रेस को वोट नहीं देगा. कांग्रेस को वोट यानी फिर से KCR की सरकार आने की संभावना. इनको सत्ता से बाहर करने का एक ही तरीका है- कमल का बटन दबाना और BJP का CM बनाना.”
— भारत एक्सप्रेस
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…