खेल

PCB का 19 फरवरी से Champions Trophy 2025 की शुरुआत का प्रस्ताव, भारत के मैचों के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ किया खारिज

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 19 फरवरी से शुरुआत करने का प्रस्ताव रखा है, जो पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी. साथ ही उसने एशिया कप 2023 की तरह भारत के मैचों के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर विचार करने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रस्ताव के मुताबिक, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी. सभी मैच तीन प्रमुख शहरों कराची, रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे.

अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक, इस आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए पाकिस्तान आए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है. पीसीबी ने भारत के मैचों के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. पीसीबी का कहना है कि सभी मैच पाकिस्तान में खेले जाने चाहिए. ये उम्मीद की जा सकती है कि इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का फैसला काफी विचार विमर्श के बाद आ सकता है.

श्रीलंका में हुए थे भारत के सभी मैच

पिछले एशिया कप 2023 के दौरान भारत के मैचों को श्रीलंका में ट्रांसफर कर दिया गया था. हालांकि, इस बार पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के चयन के लिए तैयार नहीं है. पाकिस्तान चाहता है कि भारत समेत सभी मैच देश में ही खेले जाएं. पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, “हमने हाइब्रिड मॉडल नहीं चुना है. हालांकि, हमने यह सुविधा दी है कि भारत के मैच लाहौर में ही खेले जा सकते हैं. इस तरह, टीम को पाकिस्तान के शहरों में इधर-उधर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और लाहौर में टीम की सुरक्षा अच्छी तरह से बनाए रखी जा सकेगी.”

टीम को दूसरे शहर जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत

सूत्र के अनुसार, “भारतीय क्रिकेट टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान लाहौर में रह सकती है. इससे सुरक्षा संबंधी कठिनाई कम हो जाएंगी और टीम को एक शहर से दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.” भारतीय टीम के लिए विशेष व्यवस्था मैचों में हिस्सा लेने के लिए आसान और ज्यादा सुविधाजनक विकल्प दे सकती है, क्योंकि ये मैच एक ही शहर में खेले जाएंगे.

लौहार में खेले जाएंगे तीन मैच

पीसीबी सूत्र ने कहा, “लाहौर से वाघा बॉर्डर का करीब होना भारतीय फैंस के लिए ज्यादा सुविधाजनक रहेगा. हालांकि, सवाल यह है कि क्या भारत इस आयोजन को स्वीकार करेगा और इसमें हिस्सा लेगा?” चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पीसीबी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, कराची में कम से कम तीन मैच खेले जाएंगे. इसमें उद्घाटन और सेमीफाइनल मैच शामिल है. लाहौर में फाइनल समेत कम से कम सात मैच खेले जाएंगे. रावलपिंडी में कम से कम पांच मैच खेले जाएंगे, जिसमें एक सेमीफाइनल भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- ICC Rankings: मोहम्मद नबी बने नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर, शाकिब अल हसन को किया पीछे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कश्मीर के लाल चौक से वाराणसी के घाट तक दिवाली की धूम, नेताओं ने परिवार और बच्चों के साथ मनाया त्योहार

Diwali Celebration: दिवाली पर श्रीनगर का लाल चौक रोशनी से जगमगाया तो वाराणसी के दशाश्वमेध…

7 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी की खास टीम में शामिल होना है? जानिए PMO की नौकरी के लिए क्या है पढ़ाई और चयन का पूरा गणित

PMO Recruitment Process: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के…

20 minutes ago

लक्ष्मी पूजन के दिन शेयर बाजार ने दिखाया रुखापन, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़, सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे

Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…

55 minutes ago

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

2 hours ago