खेल

T20 World Cup 2024 के बाद इस स्टेडियम को कर दिया जाएगा ध्वस्त: रिपोर्ट

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में न्यूयॉर्क की पिच बल्लेबाजों के लिए ‘जी का जंजाल’ बनी हुई है. यह पिच बल्लेबाजी के लिए इतनी मुश्किल है कि टी20 फॉर्मेट में भी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए बल्लेबाजों को मजबूर होना पड़ा. टूर्नामेंट में भारत ने अब तक तीनों मैच यहीं खेले हैं. जानकारी के अनुसार अब नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को लगभग छह सप्ताह में ध्वस्त कर दिया जाएगा.

स्टेडियम को किया जाएगा ध्वस्त

न्यूयॉर्क का नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खास तौर पर टी20 विश्व कप के लिए ही बनाया गया था, ताकि अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा मिल सके. टी20 विश्व कप 2024 में यहां आठ मैच खेले जाने थे और इन सभी मैचों का आयोजन हो चुका है. एक भी मैच हाई स्कोरिंग नहीं रहा, लेकिन मुकाबला सभी टीमों के लिए कांटे की टक्कर वाला रहा. हालांकि, टी20 फॉर्मेट में लो स्कोरिंग मैच फैंस को पसंद नहीं आते. यही कारण है कि इस पिच को लेकर आईसीसी की भी खूब आलोचना हुई.

रिपोर्ट्स में बात आई सामने

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आइजनहावर पार्क में स्थित स्टेडियम को ध्वस्त करने का निर्णय वास्तव में बुधवार को भारत और सह-मेजबान यूएसए के बीच इस स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच के बाद लिया गया. इस पिच को 106 दिन में तैयार किया गया था, लेकिन अब इसे हटा दिया जाएगा क्योंकि यह अस्थायी स्टेडियम था. उधर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इसके भविष्य पर निर्णय लेने का काम नासाउ काउंटी के अधिकारियों पर छोड़ दिया है.

ICC ड्रॉप-इन पिचों को कर देगा शिफ्ट

क्रिकबज ने आईसीसी के एक अधिकारी के हवाले से कहा, “अगर वे उन्हें रखना चाहते हैं और आवश्यक रखरखाव संभालना चाहते हैं, तो वे ऐसा कर सकते हैं.” अगर ऐसा नहीं होता तो आईसीसी ड्रॉप-इन पिचों को शिफ्ट कर देगा, जो पिछले दो सप्ताह से बहस का विषय है. उन्हें ऐसे स्थान पर ले जाया जाएगा, जहां उनकी आवश्यकता होगी. स्टेडियम में कुछ मेजर लीग क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने का प्रस्ताव फ्रेंचाइजी द्वारा स्वीकार नहीं किया गया. न्यूयॉर्क एमएलसी फ्रेंचाइजी एमआई न्यूयॉर्क का आधार है और उनके मालिकों से निकट भविष्य में एक अलग स्थान पर एक नया स्टेडियम बनाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, IND vs USA: अमेरिका को हराकर वर्ल्ड कप सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया, सूर्या-दुबे ने खेली शानदार पारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

3 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

41 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago