खेल

पेरिस पैरालंपिक : पीएम मोदी ने दी योगेश, सुमित, शीतल और राकेश कुमार को फोन पर बधाई

ब्रुनेई के दौरे पर मौजूद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय एथलीटों से फोन पर बात की. भारत अब तक पेरिस पैरालंपिक में 15 मेडल जीत चुका है.

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया कहा कि उन्होंने ब्रुनेई दारुस्सलाम में दिन भर के कार्यक्रमों के बाद हमारे पैरालंपिक चैंपियनों को फोन किया और उन्हें बधाई दी. भारत को अपने एथलीटों पर गर्व है.

पीएम मोदी ने इस दौरान योगेश कथुनिया, सुमित अंतिल, शीतल देवी और राकेश कुमार से बात की. योगेश कथुनिया ने पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 एथलेटिक्स में रजत पदक हासिल किया था. सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो एफ64 एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता था. राकेश कुमार और शीतल देवी ने मिक्स्ड टीम कंपाउंड ओपन तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता था.

पीएम ने योगेश से बात करते हुए कहा, “आपकी माता ने आपको यहां तक पहुंचाने में अद्भुत काम किया है. आपकी सर्वाइकल की समस्या अब कैसी है?”

इस पर योगेश ने कहा, “मैं इससे रिकवर कर चुका हूं. अभी कोई समस्या नहीं है. मेरा अगला टारगेट लॉस एंजिल्स है. इस बार बहुत अच्छा अनुभव रहा. जो गलती यहां की उसको आगे नहीं दोहराना है. मेडल हाथ में आने पर मेरी सारी निराशा दूर हो गई थी.”

योगेश ने जब कहा कि आप ब्रुनेई में होकर भी हमें फॉलो कर रहे हैं उसके लिए धन्यवाद. इस पर पीएम मोदी ने कहा, “मैं दुनिया में कहीं पर रहता हूं, मैं तो हिंदुस्तान को जीता हूं.”

तीरंदाज राकेश से बात करते हुए पीएम ने कहा, “आपने मुझसे वायदा किया था कि वजन कम करेंगे लेकिन यह बढ़ रहा है.”

इस पर राकेश ने कहा कि वह अपनी तैयारियों के चलते वजन पर ध्यान नहीं दिया लेकिन वह अब आगे इस पर ध्यान देंगे. राकेश ने आगे कहा, “मुझे अपने वजन का आर्चरी में फायदा मिलता है. यह स्थिरता में मदद करता है. इसलिए भी मैंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. लेकिन मैं इस पर काम करूंगा.”

पीएम ने शीतल से बात करते हुए कहा, “माता वैष्णो देवी आपकी बहुत मदद कर रही हैं. आपने जिस प्रकार से उपलब्धि हासिल की है. आपने देश का गौरव बढ़ाया है. आपको देखकर हैरानी होती थी कि इतनी छोटी आयू में आपने इतना बड़ा काम किया है.”

इस पर शीतल ने कहा कि यह माता रानी का आशीर्वाद है. पीएम ने सुमित से बात करते हुए कहा, “आपको जितनी बधाई दूं उतनी कम है. टोक्यो के बाद पेरिस में आपने कमाल किया है. आपका प्रदर्शन देखकर लगता है कि सोनीपत की मिट्टी की जांच करनी होगी. आप सेना के परिवार से हैं और देश आपके दिल हैं.”

इससे पहले भी पीएम भारत के पैरालंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ियों से लगातार फोन पर बात करते रहे हैं. उन्होंने सोमवार को अवनि लेखरा से बात की थी.

भारत ने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है. अवनि लेखरा इतिहास रचते हुए पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 शूटिंग इवेंट में अपना खिताब बचाते हुए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता. मोना अग्रवाल ने भी कांस्य पदक जीता, और यह पहली बार था जब भारत ने पैरालंपिक खेलों में एक ही इवेंट में दो पदक जीते.

प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर टी35 रेस में अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए कांस्य पदक जीता. यह पैरालंपिक में भारत का पहला ट्रैक इवेंट पदक था. उन्होंने 200 मीटर टी35 रेस में भी कांस्य पदक जीता. अब तक भारत ने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में 15 पदक जीते हैं – तीन स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

3 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

8 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

9 minutes ago

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

41 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

42 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

1 hour ago