Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात में अचानक पहुंचे सिगरा स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण

पीएम मोदी ने मंगलवार की रात वाराणसी के सिगरा में बन रहे स्टेडियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का औचक दौरा किया और वहां पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया.

PM Modi

स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- IANS)

PM Modi Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी आए. पीएम मोदी ने मंगलवार की रात वाराणसी के सिगरा में बन रहे स्टेडियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का औचक दौरा किया और वहां पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया.

पीएम ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की राशि जारी की. पीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया और विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल हुए.

सीएम योगी भी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री रात में अचानक सिगरा में बनाए जा रहे स्टेडियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा करने पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने वहां किए जा रहे कामों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. इस मौके पर उनके साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे.

पीएम मोदी ने दी है सौगात

बता दें कि पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पीएम मोदी ने वाराणसी को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात दी है. इसके निर्माण से यहां के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने व प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही प्रदेश में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: भारत समेत ये 7 टीमें सुपर-8 में बनाई जगह, आठवें स्थान के लिए बांग्लादेश और नीदरलैंड्स में टक्कर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital