खेल

कीरोन पोलार्ड ने राशिद खान की कर दी धुनाई, पांच गेंदों पर जड़े लगातार 5 छक्के

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर और वर्तमान में मुंबई इंडियंस के सहायक कोच कीरोन पोलार्ड ने राशिद खान पर लगातार पांच छक्के लगाए हैं. ये छक्के उन्होंने द हंड्रेंड में सदर्न ब्रेव के लिए ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ मारे, जिससे उनकी टीम को एक रोचक मुकाबले में दो विकेट की जीत हासिल हुई. पोलार्ड ने यह कारनामा पारी के 17वें ओवर में किया. उस समय ब्रेव की टीम 80 गेंदों में 6 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर खेल रही थी.

उस समय पोलार्ड भी संघर्ष कर रहे थे और पहली 14 गेंदों पर सिर्फ छह रन ही बना पाए थे. तब जीत मेजबानों के हाथ से फिसलती नजर आ रही थी. लेकिन इसके बाद पोलार्ड ने राशिद की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाकर ब्रेव की उम्मीदों को जिंदा कर दिया.

उन्होंने राशिद की गुगली और अंदर आती गेंदों पर दो छक्का डीप मिडविकेट पर, दो छक्के लांग ऑफ पर और एक छक्का एक्स्ट्रा कवर पर लगाया. पोलार्ड की इस धुआंधार बल्लेबाजी का राशिद की विश्व स्तरीय गेंदबाजी के पास कोई जवाब नहीं था. पोलार्ड ने यह कारनामा पहली बार नहीं किया है. इससे पहले वह मार्च 2021 में भी ऐसा कर चुके हैं, जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में अकीला धनंजय के खिलाफ लगातार छह छक्के लगाए थे.

हालांकि पोलार्ड 23 गेंदों पर 45 रन बनाकर रन आउट हो गए, लेकिन क्रिस जॉर्डन ने एक गेंद शेष रहते चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस जीत के चलते अंक तालिका में ब्रेव के अंक शीर्ष पर मौजूद ओवल इनविंसिबल्स के बराबर हो गए.

मैच के बाद पोलार्ड ने कहा, “मैंने धीमी शुरुआत की थी लेकिन यह पिच वैसी नहीं थी कि आप जाते ही बड़े शॉट्स खेलने लग जाएं. इसलिए मैंने प्रहार करने के लिए गेंदबाज को पिक करने का फैसला किया. मैंने राशिद के खिलाफ काफी खेला है और उन्होंने मुझे कई बार आउट भी किया है. मुझे पता था कि वो कौन सी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करेंगे. अगर वो फुलर गेंद डालते तब मैं अपनी स्ट्रेंथ को बैक करते हुए सीधा सामने की ओर प्रहार करता और उन्होंने तीन गेंद इसी लेंथ पर डाली और वो तीनों ही गेंदें मेरे पाले में थीं. मुझे अधिक से अधिक रन बटोरने थे. राशिद एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन यह उन दिनों में से एक दिन था जब मुझे जीत हासिल हुई.”

ये भी पढ़ें- भारत का ओलंपिक अभियान 6 पदकों के साथ थमा, दोहरी पदक संख्या का आंकड़ा काफी दूर रहा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

23 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

27 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

43 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

44 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

60 minutes ago