खेल

Syed Mushtaq Ali Trophy: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से जीता पंजाब, आंध्र प्रदेश के रिकी भुई की पारी गई बेकार

Punjab vs Andhra Pradesh: भारत में 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो गया है. वहीं घरेलू क्रिकेट की बात की जाए तो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जा रहा है. आज पंजाब और आंध्र प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने 42 गेंदों में शतक जड़कर सबको चौंका दिया. इस मैच में पंजाब ने 105 रनों से जीत दर्ज की.

पंजाब ने आंध्र प्रदेश को 105 रनों से हराया

रांची में खेले गये ग्रुप सी मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 275 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में उतरी आंध्र प्रदेश की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी और टीम को 105 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

पंजाब के बनाए 275 रन

पंजाब की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 112 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 24 रन, नमन धीर 17 रन, अनमोलप्रीत सिंह ने 87 रन, रमनदीप सिंह 8 रन, और सनवीर सिंह ने 15 रन बनाए.

ये भी पढ़ें- Sachin vs Virat: उस्मान ख्वाजा ने वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली को सचिन से बताया बेहतर, जानें क्या कहा

अभिषेक शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह की तूफानी बल्लेबाजी

पंजाब के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों में अपना शतक जड़ दिया. वहीं 51 गेंदों में उन्होंने 112 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 9 छक्के निकले. वहीं अनमोलप्रीत सिंह ने भी 26 गेंदों में 87 रन की जोरदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 छक्के और 6 चौके निकले. इन दोनों बल्लेबाजों के रन की दम पर पंजाब की टीम 20 ओवर में 275 रन बनाए.

आंध्र प्रदेश को 105 रनों से मिली हार

276 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आंध्र प्रदेश की टीम 20 ओवर में 170 रन ही बना सकी. आंध्रा की ओर से से रिकी भुई ने नाबाद 52 गेंदों में 104 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 छक्के और 6 चौके निकले. लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. आंध्र प्रदेश की टीम को 105 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पूरे मैच की बात की जाए तो बल्लेबाजी में पंजाब के दो बल्लेबाज और आंध्र प्रदेश के एक बल्लेबाज का बल्ला जमकर गरजा. इसके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने तीन विकेट लिए. वहीं आंध्र प्रदेश के तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए.

Vikash Jha

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

9 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

10 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago