देश

Video Viral: कांग्रेस विधायक राजेंद्र बिधूड़ी की शर्मनाक करतूत, बेटे की फरियाद लेकर पहुंचे किसान की पगड़ी को मारी लात

Rajasthan Elections: राजस्थान में इस समय सियासी माहौल गर्म हैं. चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमाले बोल रहे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान के एक कांग्रेस के विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी शर्मनाक करतूत दिखाई दे रही है. इस विधायक का नाम राजेंद्र बिधूड़ी है. चित्तौड़गढ़ की बेंगू सीट से इन्हें जनता ने जीताकर अपनी सेवा के लिए विधायक बनाया था. हालांकि इसकी इस हरकत को देखकर हर कोई हैरान हैं कि एक जनता का प्रतिनिधि जनता का सेवक होकर ऐसी हरकत कैसे कर सकता है.

दरअसल इस कांग्रेस के विधायक का जो वीडियो वायरल हो रहा है. वो काफी शर्मनाक है. वीडियो में एक देखा जा सकता है कि विधायक साहब किसी एक ग्रामीण की पगड़ी को लात से ठोकर मार देता है. जैसे ही हम सभी जानते हैं कि प्रदेश में पगड़ी को कितना महत्व दिया जाता है.

पुराना बताया जा रहा है वीडियो

राजेंद्र बिधूड़ी नाम के इस विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में नई सियासी जंग शुरू हो गई है. चित्तौड़गढ़ के बेंगू से विधायक एक ग्रामीण की पगड़ी में लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि मेवाड़ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस विधायक का यह वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है. वीडियो में जो जानकारी दिख रही है उसी के आधार पर यह वीडियो काफी पुराना लग रहा है, लेकिन चुनाव के समय में अब इस वीडियो को वायरल किया गया है. इसके साथ ही बीजेपी ने अब लगातार कांग्रेस पर हमला बोलता शुरू कर दिया. बीजेपी के कई नेताओं ने इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

यह भी पढ़ें-  AAP सांसद राघव चड्ढा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब नहीं खाली करना पड़ेगा बंगला, जानें कोर्ट में क्या दी दलील

बेरोजगार बेटे की फरियाद लेकर पहुंचा था ग्रामीण

बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स विधायक के समाज का है और गुर्जर है. वह अपनी फरियाद लेकर राजेंद्र बिधूड़ी के पास आया था, लेकिन विधायक ने उस शख्स की फरियाद सुनने के बजाया उसकी पगड़ी पर लात मार दी. दरअसल गंदेलिया क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने अपने बेरोजगार बेटे को लेकर गुहार लगाई थी. जैसे ही फरियादी ने अपनी पगड़ी उतारी, गुस्साए विधायक ने पगड़ी को ठोकर मार दी.

बीजेपी ने बोला हमला

वहीं बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा कि-  राजस्थान के कांग्रेस विधायक द्वारा राजस्थान की आन-बान-शान ‘पगड़ी’ को इस तरह लात मारकर फेंकना और बुजुर्ग व्यक्ति को इस तरह दुत्कारना कांग्रेस पार्टी के संस्कार और संस्कृति को दर्शाता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

36 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

45 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

47 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago