खेल

‘मेरा करियर बनाने में माता-पिता के अलावा अडानी ग्रुप का बड़ा योगदान,’ R Praggnanandhaa ने शेयर किया अनुभव

Chess Grandmaster R Praggnanandhaa: भारत के सबसे प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद को अडानी समूह ने प्रोत्‍साहित किया. शतरंज के अपने करियर के दौरान अडानी समूह से मिले समर्थन के लिए आर. प्रज्ञानंदधा ने आज अडानी समूह के प्रति आभार व्यक्त किया.

आज आर. प्रज्ञानंद ने ANI से बातचीत में कहा, “शतरंज के खेल में बुलंदियां छूने के अब तक के सफ़र में मेरे माता-पिता समेत कई ऐसे लोग रहे हैं, जिन्होंने मेरा साथ दिया है. उन लोगों में मेरे ट्रेनर, मेरे पहले स्‍पॉन्‍सर रामको समूह और अभी अडानी समूह पिछले 1 साल से मेरा सपोर्ट कर रहे हैं, जिनका मैं वास्तव में आभारी हूँ.”

प्रज्ञानंद बोले, “जिस समय में मुझे बहुत अधिक प्रशिक्षण की आवश्यकता थी, तब अडानी समूह ने मेरा सहयोग किया. मैं इस साल की शुरुआत में गौतम अडानी से भी मिला और उन्होंने कहा कि मुझे इस साल भारत के लिए एक लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए. मैं गौतम अडानी सर के समर्थन के लिए वास्तव में उनका आभारी हूँ.”

बता दें कि आर. प्रज्ञानंद आज दिल्ली में न्‍यूज एजेंसी ANI के साथ मुखातिब थे. इस दौरान उन्‍होंने अपने शतरंज के करियर को लेकर बातचीत की. उन्‍होंने अपने माता-पिता, ट्रेनर्स और अडानी ग्रुप से मिले प्रोत्‍साहन का जिक्र किया. उन्होंने पिछले एक साल में अडानी समूह से मिले सहयोग का विशेष रूप से उल्लेख किया, जिससे उन्हें अपने प्रशिक्षण को और अधिक तेजी से पूरा करने में मदद मिली.

चेन्नई में रहने वाले प्रज्ञानंद, जिन्हें गणित विषय पसंद है. वह टीवी देखकर या तमिल संगीत सुनकर अपना तनाव दूर करते हैं.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने ऐसे की थी सराहना

गौरतलब हो कि इस साल जनवरी की शुरूआत में प्रज्ञानंद की अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात हुई थी. इस युवा शतरंज खिलाड़ी से मिलने के बाद गौतम अडानी ने कहा था, “हमें प्रज्ञानंद को सपोर्ट करते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है. जिस कौशल और दक्षता के साथ उन्होंने अपने खेल में प्रगति की है, वह उल्लेखनीय है और वास्तव में सभी भारतीयों के लिए एक उदाहरण है. देश का प्रतिनिधित्व करने और उच्चतम स्तर पर पुरस्कार जीतने से अधिक महान कुछ भी नहीं है, और अडानी समूह इस यात्रा में एथलीटों का सपोर्ट करने के लिए पूरे दिल से समर्पित है.”

दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी

प्रज्ञानंद 2023 में, विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बने थे. इसके साथ ही वह विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय भी बने. स्‍वभाव से कुछ शर्मीले और मृदुभाषी इस किशोर ने 2022 में, शतरंज की दुनिया में मैग्नस कार्लसन को कई बार हराकर अपना नाम रोशन किया था. उन्‍होंने 2023 में हांग्जो एशियाई खेलों में रजत पदक भी जीता था.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

22 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

28 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago