खेल

NZ vs SA: रचिन रवींद्र ने अपने चौथे टेस्ट में ठोका दोहरा शतक, 25 साल पूराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Rachin Raindra Double Century: न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने पिछले कुछ महीनों में कमाल का खेल दिखाया है. टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद तीन मैचों में 100 रन भी नहीं बना पाने वाले इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जमाकर धमाका कर दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में रचिन रवींद्र ने बेमिसाल पारी खेली है. केन विलियमसन के साथ मिलकर इस बल्लेबाज ने बेमिसाल पारी खेली और टीम का स्कोर 500 रन के पार कर दिया.

न्यूजीलैंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही घरेलू सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया. मेहमान टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था. शुरूआती दो झटका लगने के बाद केन विलियमसन ने युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र के साथ मिलकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला. दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 232 रन जोड़ डाले.

चोथे टेस्ट में ठोका दोहरा शतक

युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने अपने करियर के चौथे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 120 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन पूरा कर लिया. इसके बाद दूसरे दिन 189 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एख छक्के की मदद से शतक ठोक डाली. इसके बाद 270 गेंद खेलने के बाद उन्होंने अपना 150 रन पूरे किए. उन्होंने 340 गेंदों में 21 चौके और एक छक्के की मदद से अपने करियर का पहला दोहरा शतक जमा दी. रचिन रवींद्र ने 366 गेंदों में 3 छक्के और 26 चौके की मदद से 240 रनों की पारी खेली.

25 साल पूराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

रचिन रवींद्र ने अपी पारी के दम पर 25 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्तकर दिया है. साल 1999 में कीवी टीम के मैथ्यू मिनक्लेयर ने अपने पहले दी शतक को दोहरा शतक में बदल दिया था. उन्होंने पहले शतक को 214 रनों की पारी में बदला था. वहीं रचिन रवींद्र ने अपने पहले टेस्ट शतक को 240 रनों की पारी में बदलकर उस रिकॉर्ड को तोड़ डाला. वह पहले टेस्ट शतक को सबसे बड़ी पारी में बदलने वाले पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बन गए हैं.

शानदार फॉर्म में हैं रचिन रवींद्र

पिछले कुछ महीनों में रचिन रवींद्र ने कमाल का खेल दिखाया है. वह बेहतरीन फॉर्म में है. अक्टूबर-नवंबर, 2023 में भारत में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भी उन्होंने कमाल का खेल दिखाया था. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले गए 10 मैच में 3 शतकीय पारी की मदद से 578 रन बनाए थे. रचिन रवींद्र शुरुआत के तीन टेस्ट मैच में केवल 73 रन बना पाए थे. इसके बाद चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने दोहरा शतक जमाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में खलबली मचा दी है.

ये भी पढ़ें- AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 83 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

27 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

33 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago