Categories: खेल

Rajasthan Royals के मुख्य कोच बन सकते हैं द्रविड़: रिपोर्ट

Rahul Dravid: भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ बतौर मुख्य कोच जुड़ सकते हैं. इस साल जून में बारबाडोस में 2024 पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत की पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का कोचिंग कार्यकाल भी सफल रहा है. उनकी देखरेख में ही भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 जीता था. इसी के साथ टीम इंडिया के साथ उनके कोचिंग कार्यकाल का अंत यादगार रहा.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो को पता चला है कि द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और बड़ी नीलामी से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन पर भी फ्रेंचाइजी के साथ उनकी चर्चा हो चुकी है. टीम के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन का द्रविड़ के साथ लम्बे समय से पेशेवर रिश्ता रहा है. सैमसन का शुरुआती करियर द्रविड़ की ही देखरेख में उभरा था.

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, द्रविड़ ने 2014 और 2015 के आईपीएल सत्रों में टीम के मेंटॉर के रूप में काम किया. इससे पहले कि वह 2019 में एनसीए के निदेशक बनने तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ वही भूमिका निभाते रहे. राजस्थान के साथ द्रविड़ का पुराना संबंध रहा है. वह आईपीएल में राजस्थान की कप्तानी (2012 और 2013) करने के साथ साथ उनके मेंटॉर (2014 और 2015) की भी भूमिका निभा चुके हैं. इसके बाद उन्होंने 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) का रुख किया था.

2019 में वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख बने थे. 2021 में वह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे और उनके ही कार्यकाल में भारतीय टीम ने आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया.

बताया जा रहा है कि आरआर की टीम विक्रम राठौर को भी द्रविड़ के सहायक कोचों में शामिल कर सकती है. राठौर पूर्व में भारतीय टीम के चयनकर्ता रहने के साथ ही एनसीए में द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके थे. जबकि बतौर भारतीय कोच द्रविड़ के कार्यकाल में राठौर ने भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच की भी भूमिका निभाई थी.

टीम के मौजूदा क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा इस भूमिका में फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे. आरआर ने 2008 में आईपीएल के प्रथम सीजन के बाद से ही कोई आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है. हालांकि, साल 2022 में टीम उप-विजेता थी. 2023 में वह प्लेऑफ में प्रवेश नहीं कर पाए जबकि 2024 में वह दूसरे क्वालीफायर में बाहर हो गए.


ये भी पढ़ें- Girish N. Gowda: वह एथलीट जिसने दिव्यांगता को पछाड़कर पैरालंपिक में जीता था सिल्वर मेडल


-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

10 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

10 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

10 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

11 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

11 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

11 hours ago