खेल

T20 World Cup 2024: अमेरिका-आयरलैंड मैच रद्द होने के बाद वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, बारिश ने तोड़ा बाबर की टीम का सपना

T20 World Cup 2024: फ्लोरिडा में शुक्रवार को सह-मेजबान अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस तरह ग्रुप-ए में भारत के बाद अमेरिका सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई. यानी टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने की पाकिस्तान की सभी उम्मीदें अब खत्म हो चुकी है. हालांकि. अभी एक मैच बाकी है लेकिन वो इससे पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. ग्रुप-ए से भारत के बाद सुपर-8 में पहुंची वाली दूसरी टीम अमेरिका है.

पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर

ग्रुप-ए के समीकरण को ध्यान में रखकर बाबर आजम की टीम आयरलैंड के खिलाफ अमेरिका की हार की दुआ कर रहा था, जबकि अगले दौर में पहुंचने के लिए अमेरिका को कम से कम एक अंक की आवश्यकता थी. आयरलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद उसे यह अंक मिल गया और इस तरह अमेरिका ग्रुप-ए से सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई. पाकिस्तान की टीम के लिए यह विश्व कप काफी खराब रहा.

पहले मैच में अमेरिका से मिली थी हार

पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में उसे अमेरिका के खिलाफ बड़ा उलटफेर का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भारत के खिलाफ मिली हार के बाद सुपर आठ में उसके पहुंचने का समीकरण काफी कठिन हो चुका था और यह दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर था. अमेरिका-आयरलैंड के मैच से पहले पाकिस्तान के लिए सुपर आठ में पहुंचने का एक ही रास्ता था कि अमेरिका की टीम बिना कोई अंक दर्ज किए अपना आखिरी मैच हार जाए और पाकिस्तान अपने आने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करे.

पाक टीम की हो रही आलोचना

अगर अमेरिका की टीम आयरलैंड के खिलाफ हार जाती और पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीत जाता तो उसके पास भी चार अंक ही होते. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और रद्द हुए मैच के कारण यूएसए को एक अंक मिल गया और वह पांच अंकों तक पहुंच गया. इसका मतलब है कि पाकिस्तान इस अंक तक पहुंच ही नहीं पाएगा और वह इस विश्व कप से बाहर हो गया है. पाकिस्तानी टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उसकी खूब आलोचना हो रही है.

सोशल मीडिया पर खुब बन रहे मीम्स

सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस उन्हें टारगेट कर रहे हैं. यह मुद्दा सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है. मीम्स और पाकिस्तानी टीम पर खूब चुटकुले बने, जिसमें फैंस ने अपनी भड़ास निकाली. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “बाय बाय पाकिस्तान.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’..! एक अन्य ने लिखा, “पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप चरण से बाहर हो गया है. शर्म आनी चाहिए. हमारे ग्रुप में अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड और भारत थे, लेकिन हम फिर भी क्वालीफाई नहीं कर पाए.”

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: कोहली को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- ‘विराट के बल्ले से जल्द…’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

6 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

11 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

23 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

27 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

52 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

56 minutes ago