पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी और कप्तान रानी रामपाल के संन्यास की घोषणा के बाद उनके लिए एक प्रशंसा पत्र लिखा. रानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पत्र को उजागर करते हुए पीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है.
रानी रामपाल ने पत्र की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी जी से संन्यास पर प्रशंसा पत्र प्राप्त कर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. आपकी बातें मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं, सर! भले ही मैं मैदान से हट जाऊं, लेकिन मेरा दिल हमेशा मेरे प्यारे खेल के साथ रहेगा. हॉकी ने मुझे सब कुछ दिया है, और मैं योगदान देना जारी रखूंगी.”
पीएम मोदी ने रानी के लिए पत्र में लिखा, “उम्मीद है आप स्वस्थ और प्रसन्न होंगी. आपके संन्यास की खबर ने पूरे देश के फैंस को भावुक कर दिया है. भारतीय महिला हॉकी में आपकी नंबर 28 की जर्सी उत्कृष्टता और अजेयता का प्रतीक बन गई थी. भले ही यह अब मैदान पर न दिखे, लेकिन आपने हमें जो यादें दी हैं, वे हमेशा दिलों में बसी रहेंगी. जब आपने टीम में कदम रखा, तो आपने युवा ऊर्जा का नया जोश लाया और आगे बढ़ते हुए 200 से भी ज्यादा गोल किए. बतौर फॉरवर्ड, आपने कई बार डिफेंस को पछाड़ा और गोलकीपरों को मात दी. कई एशिया कप जीतने में आपके शानदार प्रदर्शन ने खास भूमिका निभाई, और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में ‘बेस्ट यंग प्लेयर’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ जैसे खिताब हासिल किए.”
ये भी पढ़ें- सुकांत कदम ने Japan Para Badminton International में जीता स्वर्ण और रजत पदक
पत्र में आगे लिखा गया, “एक कप्तान के रूप में आपने बड़े मंचों पर भारत का शानदार नेतृत्व किया, टोक्यो ओलंपिक में आपके खेल और नेतृत्व की सभी ने सराहना की. टीम के शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ फैंस को बल्कि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया. मैदान के बाहर भी आपकी सादगी और समर्पण को साथी खिलाड़ियों और विरोधियों ने सम्मान दिया. चोटों और कठिनाइयों से उबरते हुए आपने हमेशा अपनी ताकत दिखाई. आपकी विनम्रता और मुश्किल समय में धैर्य ने सभी को यह विश्वास दिलाया कि भारतीय हॉकी आपके हाथों में सुरक्षित है.”
पीएम मोदी ने पत्र में रानी के लिए आगे लिखा, “आपने अपनी मेहनत से भारतीय नारी शक्ति की ताकत को पूरी दुनिया के सामने रखा है. आपने नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक उच्च मानदंड स्थापित किया है. यह खुशी की बात है कि आप अब खेल के करीब रहकर युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगी. इस शानदार करियर के लिए बधाई और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.”
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…