खेल

ICC Ranking: T20I में नंबर 1 गेंदबाज बने रवि बिश्नोई, राशिद खान को छोड़ा पीछे

ICC Men’s Player Ranking: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी ने ताजा टी-20 रैंकिंग जारी की है. जिसमें भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई शीर्ष पर पहुंच गए हैं. रवि बिश्नोई ने पिछले साल के शुरुआत में इंटरनेशन क्रिकेट में अपना पदार्पण किया था. देश के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण 23 वर्षीय खिलाड़ी ने ताजा रैंकिंग में चार स्थान की बढ़त के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की जगह ली है.

टी20 में रवि बिश्नोई बने नंबर एक गेंदबाज

ताजा रैंकिंग जारी होने से पहले रवि बिश्नोई आईसीसी रैंकिंग में पांचवे स्थान पर थे. वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था. बिश्नोई ने साल 2022 में टी20 इंटरनेशन में पदार्पण किया था. उन्होंने अब तक 21 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 34 विकेट दर्ज है.

बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्या नंबर वन

बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर हैं. पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पांच मैचों में कुल 144 रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से सीरीज अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बाहर हो सकता है यह स्टार खिलाड़ी!

साउथ अफ्रीका दौरे पर मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रवि बिश्नोई को साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम में शामिल किया गया है. रवि बिश्नोई को टी20 टीम में जगह मिली है. वहीं सूर्यकुमार यादव को सिर्फ टी20 में ही जगह मिली है. वह एक बार फिर से कप्तानी करते नजर आएंगे. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को वनडे टीम में भी शामिल किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago