सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
Giriraj Singh Vs DMK Stalin: DMK सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस के ‘गौमूत्र’ वाले बयान पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) एवं उसके सहयोगी दलों के नेता आपत्ति जता रहे हैं. BJP नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने DMK चीफ और कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी पर करारा हमला बोला. गिरिराज बोले, “मैं राहुल गांधी, एमके स्टालिन और उनके बेटों को कहना चाहता हूं कि सनातन धर्म का मजाक करना बंद करें. इसे मिटाना चाहोगे तो खुद खत्म हो जाओगे.”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ महीनों पहले राहुल गांधी ‘मोहब्बत की दुकान’ खोल रहे थे. फिर क्या हुआ… I.N.D.I. गठबंधन वाले ‘सनातन धर्म’ को खत्म करने की बात करने लगे. सच कहूं तो राहुल गांधी उत्तर और दक्षिण भारत को लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. विरोध हो रहा है तो वे (राहुल गांधी) उन्हें (सेंथिलकुमार) माफी मांगने के लिए मजबूर कर रहे हैं, इसका मतलब यह है कि जब स्टालिन के बेटे ने ‘सनातन धर्म’ को खत्म करने की बात कही थी तब राहुल गांधी इससे सहमत थे.”
गिरिराज सिंह ने DMK सांसद डी.एन.वी. सेंथिलकुमार एस. की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर मंगलवार को कहा कि हम ‘गौमाता’, गाय के गोबर और ‘गौमूत्र’ का सम्मान करते हैं और उनकी पूजा करते हैं. यदि उनका अपमान किया जाएगा तो सनातनधर्मियों को बुरा लगेगा ही. मैं राहुल गांधी और एमके स्टालिन को कहना चाहता हूं कि भारत की सनातन की पहचान गंगा ‘गौ’हैं…आप मजाक करना बंद करो..नहीं तो सनातन को मिटाने की चाहत में खुद समाप्त हो जाओगे.”
बता दें कि DMK सांसद डी.एन.वी. सेंथिलकुमार ने मंगलवार को कहा था कि भाजपा की ताकत केवल हिंदी बेल्ट के उन राज्यों को जीतने में ही है, जिन्हें हम आमतौर पर गोमूत्र राज्य कहते हैं. जिस पर आज सदन में जमकर हंगामा हुआ. सेंथिल के इस बयान को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है.
— भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…