खेल

Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, बने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने पुणे टेस्ट में दो विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया है. दो विकेट लेने के साथ ही अश्विन WTC इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन (Nathan Lyon) को पछाड़ दिया है.

Nathan Lyon को छोड़ा पीछे

दरअसल, मौजूदा समय में आर अश्विन के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 188 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन दो विकेट लिए और विकेट की संख्या को 188 तक पहुंचाया. इस तरह उन्होंने नाथन लियोन को पीछे छोड़ दिया और WTC इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. नाथन के नाम इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए WTC इतिहास में सर्वाधिक विकेट (187) का रिकॉर्ड था.

सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने पर भी होगी नजर

R Ashwin की निगाहें साथ ही टेस्ट में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने के रिकॉर्ड पर भी होगी. अश्विन ने टेस्ट में 102 मैच खेलते हुए अब तक कुल 37 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर एक फाइव विकेट हॉल ले लेते हैं तो वह शेन वॉर्न के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं. इस मामले में पहले स्थान पर श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं.

ये भी पढ़ें- क्लार्क की सलाह: भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए विशेषज्ञ ओपनर चुने ऑस्ट्रेलिया

पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पारी का सातवां ओवर भारत की तरफ से अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने डाला. अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लैथम (15) का शिकार किया. ओवर की पांचवीं गेंद अश्विन ने टॉम को LBW आउट कराया. इसके बाद अश्विन ने ही भारत को दूसरा विकेट दिया. उन्होंने विल यंग को 18 रन के निजी स्कोर पर ऋषभ पंत के हाथों आउट कराया.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

5 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

43 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

43 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago