तुलसी विवाह 2024.
Tulsi Vivah 2024 Date Shubh Muhurat: कार्तिक मास में जब भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं तो उसके बाद तुलसी विवाह मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है. इस दिन प्रदोष काल में तुलसी पूजन किया जाता है. इस दिन शालीग्राम और तुलसी का विवाह संपन्न कराया जाता है. मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं. तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी के अगले दिन मनाया जाता है. आइए जानते हैं तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या है और किन दिन तुलसी विवाह मनाना शुभ रहेगा.
धर्म-शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल एकादशी युक्त द्वादशी तिथि में तुलसी विवाह करना उत्तम है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 12 नवंबर को शाम 4 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी. जबकि, इस तिथि का समापन 13 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 01 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल तुलसी विवाह 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन तुलसी विवाह के लिए द्वादशी युक्त प्रदोष मुहूर्त का शुभ संयोग बन रहा है.
पंचांग के अनुसार, 12 नवंबर को सूर्यास्त शाम 5 बजकर 29 मिनट पर होगा. सूर्यास्त के बाद का समय प्रदोष काल माना जाता है. ऐसे में इस दिन प्रदोष काल के दौरान तुलसी विवाह का आयोजन कर सकते हैं. चूंकि, सूर्यास्त के लगभग 2 घंटे 24 मिनट का समय प्रदोष काल होता है. ऐसे में इस आधार पर तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 29 मिनट से लेकर 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल तुलसी विवाह पर दो शुभ मुहूर्त बनने जा रहे हैं. तुलसी विवाह पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का खास संयोग रहेगा. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 52 मिनट से शुरू होगा, जो कि 13 नवंबर को सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा रवि योग सुबह 6 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगा.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…