खेल

हर वो बल्ला मेरे पास है जिससे अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा : रिकी पोंटिंग

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया को दो बार अपनी कप्तानी में विश्व कप खिताब जिताने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि उन्होंने हर वो बल्ला संभालकर रखा है, जिससे उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा है. उन्होंने आगे कहा कि वो हर उस बल्ले पर विरोधी टीम का नाम और अपना स्कोर भी लिख रखा है.

इंटरनेशल शतक जमाने वाले हर बल्ले को संभालकर रखा है

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पोंटिंग अपने दौर के बेहतरीन बल्लेबाजों में से थे. उन्होंने युवा क्रिकेटरों को किट देने की ‘डीपी वर्ल्ड बियोंड बाउंड्रीज’ पहल के मौके पर यह बात कही. 2012 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पोंटिंग ने 71 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाये हैं, जिनमें 41 टेस्ट शतक शामिल है.

बल्ले पर विरोधी टीम का नाम भी लिखकर रखा है: पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने आगे कहा कि,‘‘ आप विश्वास करें या नहीं लेकिन मेरे घर पर मेरा पहला बल्ला भी रखा है. इस पर स्टिकर्स लगे हैं. हमारे घर में करीब एक हजार बल्ले हैं. जिस भी बल्ले से मैने अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था, वह मेरे पास है. इस पर मैने अपना स्कोर और विरोधी टीम का नाम भी लिखा है.’’

2003 के वर्ल्ड कप में पोटिंग ने खेली थी तूफानी पारी

उनकी यादगार पारियों में भारत के खिलाफ 2003 वनडे विश्व कप फाइनल में जड़े नाबाद 140 रन शामिल है. उस समय भारतीय टीम के कप्तान रहे सौरव गांगुली अब दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं और वह भी इस मौके पर मौजूद थे. गांगुली ने अपने पहले बल्ले के बारे में कहा ,‘‘ मैं 13 साल का था जब पहला बल्ला खरीदा. गेंद को बल्ले से मारकर हवा में जाते देखकर मैं बहुत खुश होता था.’’

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, Yuvraj Singh: टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC ने युवराज सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

18 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago