खेल

Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत को लेकर डॉक्टरों ने दी खुशखबरी, सामने आई बड़ी अपडेट

Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. बताया जा रहा है कि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अच्छी तरह से ठीक हो रहा है, और उम्मीद है कि पंत को इस सप्ताह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. 25 वर्षीय पंत को 30 दिसंबर को एक भयानक दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने रिकवरी के बारे में बात की है.

ऋषभ पंत ने लिखा इमोशनल पोस्ट

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा. ऋषभ ने लिखा, “मेरे लिए दुआ करने के लिए सभी को धन्यवाद. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से मेरी तेजी से रिकवरी हो रही है. आप सभी को पता है कि मेरी सर्जरी सफल रही है और मैं तेजी से रिवकरी हो रही। आपके सभी के प्यार से मुझे बुरे वक्त में ताकत मिली. सभी को धन्यवाद.”

मेडिकल टीम ने दिया ये बड़ा अपडेट

कार एक्सीडेंट के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत की इसी हफ्ते छुट्टी हो सकती है. इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने दी है. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इन्साइडस्पोर्ट से कहा, ‘उसकी सेहत में बेहतर सुधार है. मेडिकल टीम की ओर से एक अच्छी खबर आई है. पहली सर्जरी सफल रही है. यही लोग जानना भी चाहते थे. वह इस हफ्ते अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएगा.’

लंबे समय के लिए मैदान से दूर ऋषभ पंत

सड़क दुर्घटना से उबर रहे ऋषभ पंत के जड़ी हेल्थ अपडेट का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है. अब तक मिली जानकारी के पंत अब पहले से काफी बेहतर हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. हर कोई फिर से मैदान पर उन्हें देखने के लिए बेताब है. इस बीच मैदान से बाहर रहने के बावजूद भी पंत के नाम का डंका क्रिकेट जगत में बज रहा है. आईसीसी ने उन्हें पिछले साल टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद  साल 2022 की अपनी बेस्ट टेस्ट टीम में शामिल किया है. बता दें ऋषभ पंत इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं जो आईसीसी के इस टीम में शामिल हैं.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2022 की पुरुषों की वनडे टीम की भी घोषणा की. जहां केवल दो भारतीय ने अपनी जगह बनाई. श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज इस लिस्ट में शामिल हं. जबकि बाबर आज़म को टीम का कप्तान बनाया गया. अय्यर और सिराज दोनों 50 ओवर के प्रारूप में शानदार फॉर्म में थे जबकि कप्तान के रूप में आजम प्रभावशाली थे. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago