खेल

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में उतरेंगे शुभमन गिल? कप्तान रोहित शर्मा ने किया खुलासा

ICC Cricket World Cup: विश्व कप 2023 की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है. जिसकी शुरुआत गुरुवार 5 अक्टूबर से हो चुका है. अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं. कल पांचवां मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया खेला जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा. पहले मैच से पहले ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने को लेकर संशय की स्थिति है.

क्या पहले मैच में खेलने उतरेंगे शुभमन गिल?

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू के शिकार हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारत के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. गिल के डेंगू के शिकार हो जाने के कारण संदेह है कि वो पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे. हालांकि इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व के पहले मैच में शुभमन गिल के खेलने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

गिल के खेलने के अभी भी चांस

रविवार 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेले जाने वाले मैच में शुभमन गिल के खेलने के चांस अभी भी बने हुए हैं. इस बात की जानकारी कप्तान रोहित शर्मा ने दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि शुभमन गिल अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मैच से बाहर नहीं हुए हैं. उनके खेलने के अभी भी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं शुभमन गिल! कोच राहुल द्रविड़ ने दिए बड़े संकेत

डेंगू के शिकार हुए हैं शुभमन गिल

रोहित शर्मा ने कहा कि शुभमन गिल बीमार हुए हैं. उन्हें कोई भी चोट नहीं लगी है. ऐसे में उनके खेलने को लेकर मैच से पहले निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम गिल की देखभाल कर रही है. ऐसे में अभी यह तय नहीं हुआ है कि वो पहले मैच में खेलेंगे या नहीं.

द्रविड़ ने दिया था बयान

शुक्रवार को टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने भी गिल को लेकर ऐसा ही बयान दिया था. उन्होंने कहा कि शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मैच से बाहर नहीं हुए हैं. मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और वो तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि था कि गिल अभी पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. इसके साथ ही भारतीय टीम के कोच ने कहा था कि अभी 36 घंटे का समय बचा हुआ है, आगे देखेंगे कि क्या निर्णय लिया जाता है.

Vikash Jha

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago