-भारत एक्सप्रेस
Photo- Rahul Dravid and Rohit Sharma (Twitter)
IND vs BAN: बांग्लादेश दौरा टीम इंडिया के लिए बुरा सपना बनता जा रहा है. पहले वनडे में जीता हुआ मैच गंवाने के बाद दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम का हाल बेहाल नजर आया. 69 पर आधी टीम को पवेलियन भेजने के बाद भी टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश ने 272 रन का लक्ष्य रखा है. 272 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 266 ही बना पाए. टीम इंडिया को अंतिम दो गेंद पर दो छक्कों की जरूरत थी. लेकिन कप्तान 1 छक्का ही लगा पाए. इस सीज के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. इस मैच के दौरान टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. मैच में फील्डिंग के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के हाथ में चोट लगी थी. उन्हें तुरंत एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, चोट ज्यादा गंभारी न होने के बाद रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे और मैच को अपनी तूफानी पारी से काफी करीब ले गए. एक बार फिर बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही.
रोहित का बाहर होना टीम के लिए बड़ा खतरा
टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही 2-0 से पीछे चल रही है. दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो दिखा. रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग करने आए विराट कोहली सस्ते में पवेलियन लौट गए. वहीं शिखर धवन भी रन 8 रन बनाके आउट हो गए. केवल अय्यर और अक्षर पटेल ने रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश के लिए फिर संकटमोचक बने मेहदी हसन, सेंचुरी जड़ 69-6 से टीम को 271 तक पहुंचाया
BCCI ने ट्वीट किया, ‘‘दूसरे वनडे मैच मेंच फील्डिंग के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी. BCCI की मेडिकल टीम उनका आकलन कर रही है, उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है.’’
टीम इंडिया के लिए फिर टेंशन बने मेहदी हसन
मेहदी हसन एक बार फिर टीम इंडिया के लिए काल बनते नजर आ रहे हैं. पिछले मैच में 187 के टारगेट का पीछा कर रही बांग्लादेश ने 128 पर 6 विकेट गंवा दिए थे. उसके बाद खेलने आए मेहदी हसन ने 38 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम की डूबती नैया पार लगाई थी. दूसरे मैच में भी ये खिलाड़ी शतक जड़ टीम इंडिया के हार का कारण बन गया.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…