देश

UP Politics: सपा ने पास किया ‘टेस्ट’ तो 2024 में बीजेपी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, छोटे दलों ने दिए ये संकेत

UP Politics: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा की जीत और शिवपाल यादव-अखिलेश यादव के रिश्ते अच्छे होने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कई नेताओं के बीजेपी (BJP) में जाने की संभावनाएं दिख रही हैं. साथ ही ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद अगर आगामी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) में सपा ठीक-ठाक प्रदर्शन करती है तो 2024 के लोकसभा उपचुनाव के पहले कुछ छोटे दल समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर सकते है.

मैनपुरी में रिकॉर्ड मतों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के जीत के बाद बीते शुक्रवार को बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा पार्टी में शामिल हो गए. वहीं, सुभसपा अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपने तेवर में नरमी के संकेत देते हुए कहा कि शिवपाल सिंह यादव पहल करेंगे तो हमारी अखिलेश यादव से फिर से बातचीत (UP Politics) हो सकती है.

कई छोटे दलों में बढ़ी हलचल

बता दें कि 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सुभासपा, महान दल, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), और अपना दल (कमेरावादी) के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लगा था, लेकिन चुनाव के बाद सपा ने सभी से दूरी बना ली थी. हालांकि उपचुनाव में सपा की जीत के बाद इन छोटे दलों में फिर हलचल बढ़ गई है. सियासी गलियारों (UP Politics) में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सुभासपा जैसे छोटे दलों के नेता निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) में समाजवादी पार्टी की स्थिति का आंकलन करेंगे. इसके बाद 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दिशा तय करेंगे.

ये भी पढ़ें : Kanpur: अखिलेश यादव ने मृतक बलवंत सिंह के परिजनों से की मुलाकात, सरकार से की 1 करोड़ मुआवजा और CBI जांच की मांग

गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई थी. जिसके बाद यहां उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया था, तो वहीं बीजेपी ने शिवपाल के करीबी रहे रघुराज सिंह शाक्य पर दांव लगाया था. इस चुनाव में डिंपल यादव पर जनता का अपना भरोसा जयाता था.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago