खेल

रोहित शर्मा कर रहे फिटनेस पर फोकस, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले घटाया 10 किलो, 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार

Rohit Sharma Weight Loss: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटने के लिए पूरे जोश और मेहनत के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. बल्लेबाजी के साथ-साथ फिटनेस पर भी वह खास ध्यान दे रहे हैं, ताकि आगामी मुकाबलों में अपने फैंस और टीम को निराश न करें. हाल ही में उन्हें उनके दोस्त और भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के साथ जिम में ट्रेनिंग करते हुए देखा गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

अभिषेक नायर ने हाल ही में रोहित के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में रोहित पहले से कहीं अधिक फिट नजर आ रहे हैं. नायर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “10000 ग्राम कम करने के बाद, हम पुश करते रहेंगे.” यानी रोहित अपनी फिटनेस पर पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं और आगामी मुकाबलों के लिए तैयार हैं.

2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी

38 साल के रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपनी फिटनेस में सुधार करते हुए लगभग 10 किलो वजन घटा लिया है. उनका लक्ष्य न केवल मौजूदा वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करना है, बल्कि 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी फिटनेस को बनाए रखना है.

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच में खिलाड़ियों की हरकतों पर विवाद, BCCI ने जताया एतराज

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा

अक्टूबर में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. इस दौरे में भारतीय टीम 3 मैच की वनडे सीरीज और उसके बाद 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. रोहित शर्मा वनडे टीम की कप्तानी संभालते हुए मैदान पर उतरेंगे. वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी और इसके लिए हिटमैन अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago