खेल

IPL 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, MS Dhoni की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे सीएसके की कप्तानी

CSK New Captain Ruturaj Gaikwad: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाला है. लेकिन उससे एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने बड़ा ऐलान करते हुए सबको चौंका दिया है. इस बार एमएस धोनी की जगह पर ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई की कप्तानी करते हुए दिखेंगे. 27 साल के गायकवाड़ चेन्नई टीम के चौथे कप्तान होंगे. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना सीएसके की कप्तानी कर चुके हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 212 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. वहीं रवींद्र जडेजा 8 और सुरेश रैना 5 मैचों में टीम की कमानी की थी.

फ्रेंचाइजी की ओर से ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी कर बताया गया कि, एमएस धोनी ने टाटा आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है. ऋतुराज 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान आईपीएल में 52 मैच खेले हैं. टीम आगामी सीजन का इंतजार कर रही है.

साल 2022 में रवींद्र जडेजा बने थे CSK के कप्तान

बता दें कि साल 2022 में भी चेन्नई ने एक दिन पहले अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान किया था. उस समय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को सीएसके फ्रेंचाइजीने टीम की कमान सौंपी थी. लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. उस समय बीच सीजन में जडेजा की जगह पर महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालनी पड़ी थी.

धोनी की कप्तानी में CSK 5 बार बनी चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन इसके बाद से वो लगातार आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे थे. उनकी हाथों में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान थी और उनकी कप्तानी में अभी तक टीम 5 बार खिताब जीत चुकी है. पिछले सीजन में जब चेन्नई की टीम गुजरात को फाइनल में हराकर पांचवीं बार चैंपियन बनी थी तो उस समय भी एमएस धोनी की टीम के कप्तान थे.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, CSK Full Squad, Schedule: आईपीएल 2024 से पहले जानें चेन्नई सुपर किंग्स का फूल स्क्वॉड, मैच टाइमिंग, मैच शेड्यूल, अंक तालिका और अन्य डिटेल्स

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

1 hour ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

1 hour ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

2 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

2 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

3 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

3 hours ago