खेल

“एमएस धोनी को नहीं मुझे मिलना चाहिए था प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड”, पाक के पूर्व क्रिकेटर ने 10 साल बाद किया दावा

IND vs PAK: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी को लेकर सईद अजमल ने एक बड़ा दावा किया है. सईद अजमल पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं. 10 साल पहले हुए भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को उन्होंने याद किया है. सईद अजमल ने दावा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी को नहीं उन्हें(मुझे) प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलना चाहिए था. सईद ने कहा,”मैंने उस मैच में 5 विकेट लिए थे जबकि धोनी ने 18(36) रन बनाए थे और कैच छोड़े थे.” सईद अजमल ने एक साक्षात्कार में अपनी यह बात कही है जो भारत दौरे पर साल 2013 में आए पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर है.

IND vs PAK: मैन ऑफ द मैच न मिलने पर नाराज दिखे सईद अजमल

सईद अजमल पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज हैं. उन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय में 184 विकेट झटके हैं. उन्होंने 2 बार फाइव विकेट हॉल और 6 बार फोर विकेट हॉल प्राप्त किया है. हालांकि, इतनी उपलब्धि के बाद भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड न मिलने का मलाल है.
सईद अजमल के पास एक मौका था जिसमें कयास लगाया गया था कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा सकता है लेकिन तब वह अवॉर्ड एमएस धोनी को मिला था, जिससे अभी तक सईद अजमल नाराज दिखते हैं. इसी मौके का जिक्र सईद ने नादिर अली के पॉडकास्ट में किया है.

ये भी पढ़ें- Snake Bite on Live TV: जब लाइव शो में शख्स को काटा सांप; फिर जो हुआ वह हैरान कर देगा, देखें Video

मुझे लगता है कि मेरी बदकिस्मती थी- सईद अजमल

सईद अजमल ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड को लेकर कहा,”मुझे लगता है कि मेरी बदकिस्मती थी. 2013 में भारत के खिलाफ, मैंने पहले दो वनडे में शानदार गेंदबाजी की और हमने वो गेम जीते. तीसरे मैच में हमने भारत को 175(167) रन पर आउट कर दिया था. मैंने पांच विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए हमने 100 का आंकड़ा आसानी से छू लिया था. हमारे पास बहुत सारे विकेट थे लेकिन फिर भी हम हार गए.” सईद अजमल ने आगे कहा,”उस मैच में एमएस धोनी को प्लेयरल ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था. धोनी ने 18 रन(वास्तविक रन 36) बनाए और 2 कैच छोड़े, फिर भी उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला, तो यह गलत है.”

उन्होंने कहा,”आप मुझे बताए कि मैन ऑफ द मैच का मतलब क्या होता है? वह खिलाड़ी जो खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे और उसे यह अवॉर्ड मिले. लेकिन उस मैच में ऐसा नहीं हुआ.” भारत ने उस मुकाबले को 10 रनों के अंतर से जीत लिया था. बता दें कि सईद अजमल जिस मैच की बात कर रहे हैं, वह साल 2013 की बात है. तब भारत के दौरे पर पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आई थी. शायद ये आखिरी दौरा था, जब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

ऐसा बदला लेंगे कि रूह कांप जाएगी…, पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान ने दी खुली धमकी

Pakistan Airstrike In Afghanistan: पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस्लामाबाद…

3 minutes ago

हर 5 दिन में एक मंजिल! बुर्ज खलीफा से आगे निकल रही — क्या अब यही होगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत?

JEDDAH TOWER RECORD SPEED: सऊदी अरब के जेद्दा शहर में निर्माणाधीन 'जेद्दाह टॉवर' (पूर्व में…

22 minutes ago

सीने पर खाईं 5 गोलियां, फिर भी कब्जे में लिए पाक के टैंक: पढ़ें महावीर चक्र विजेता मेजर आशाराम त्यागी की अमर गाथा

1965 के भारत-पाक युद्ध में डोगरई की जंग के हीरो और महावीर चक्र विजेता मेजर…

27 minutes ago

‘प्लीज मेरा पैर काट दो…’, 20 साल की लड़की को ऐसी किस बिमारी ने जकड़ा, जो कटवाई खुद की ही टांग

ब्रिटेन की 20 साल की जेस बर्किनशॉ ने कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS) नाम की…

43 minutes ago

पाकिस्तान में हिटलर राज? इमरान की बहनों को बख्तरबंद गाड़ी में उठा ले गई पुलिस

Imran Khan Sisters Arrest: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीनों बहनों को सुरक्षा…

50 minutes ago

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के पिता से मिले पीएम मोदी, ब्रज क्षेत्र पर लिखी गई उनकी पुस्तक को खुद किया स्वीकार

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे किया अपना…

1 hour ago