खेल

समोआ के इस खिलाड़ी ने T20 क्रिकेट में तोड़े कई रिकॉर्ड, एक ओवर में बना डाले 39 रन

क्रिकेट जगत में रोजाना नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. इस लिस्ट में अब पॉलीनेशियाई द्विपीय देश समोआ (Samoa) के डैरियस वीसे (Darius Visser) का नाम भी जुड़ गया है. समोआ के बल्लेबाज डैरियस वीसे ने वनुआतु के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप ईस्ट एशिया-पैसिफिक रीजन क्वालिफायर मुकाबले में एक ही ओवर में छह छक्के जड़ डाले, जिसकी बदौलत एक ही ओवर में उनकी टीम के खाते में 39 रन जुड़ गए.

यह टी20 इतिहास में एक ओवर में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं और ऐसा करते हुए उन्होंने अब से पहले इस प्रारूप में पांच बार एक ओवर में बनाए गए 36 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया. यह कीर्तिमान समोआ की पारी के 15वें ओवर में आया, जिसमें तीन नो बॉल भी शामिल थीं.

डैरियस वीसे के इस शानदार ओवर ने न केवल कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए, बल्कि समोआ को एक मजबूत स्कोर तक भी पहुंचाया. उनकी 132 रनों की पारी, जिसमें 14 छक्के शामिल थे – टी20 इतिहास में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर. समोआ के अंतिम स्कोर 174 का 75.86% था, जो टी20 पारी में किसी एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए रनों के उच्चतम प्रतिशत का नया रिकॉर्ड है.

इससे पहले पांच बार टी20 इतिहास में किसी टीम ने एक ही ओवर में 36 रन बनाए थे. 2007 में भारत के युवराज सिंह यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे, उन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे. इसके बाद वेस्टइंडीज के पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ और 2024 में नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी एक ही ओवर में छह छक्के जड़े. अन्य दो अवसरों पर एक ही ओवर में छह छक्के नहीं लगे थे लेकिन एक्स्ट्रा गेंदों की मदद से एक ओवर में टीम के स्कोर में 36 रनों की वृद्धि हुई थी.

ये भी पढ़ें- Olympics 2028 का हिस्सा बनना चाहते हैं स्टीव स्मिथ

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

7 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

8 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

9 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

9 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

9 hours ago