Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Olympics 2028 का हिस्सा बनना चाहते हैं स्टीव स्मिथ

स्मिथ ने हाल ही में सिडनी सिक्सर्स के साथ तीन साल का बीबीएल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. इसका अर्थ यह है कि वह कम से कम 2026-27 तक पेशेवर क्रिकेट खेलते रहेंगे.

Steve Smith

स्टीव स्मिथ (फोटो- IANS)

Olympics 2028: आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, जो संभवतः टी 20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. स्टीव स्मिथ को इस साल जून में ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम से बाहर रखा गया था, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं.

स्मिथ ने हाल ही में सिडनी सिक्सर्स के साथ तीन साल का बीबीएल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. इसका अर्थ यह है कि वह कम से कम 2026-27 तक पेशेवर क्रिकेट खेलते रहेंगे. लेकिन क्या वह ऑस्ट्रेलिया के टी20 सेट-अप में भी बने रहेंगे? स्मिथ इस संभावना से इनकार नहीं करते हैं. हालांकि, स्मिथ को ओलंपिक में खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह फिर से हासिल करनी होगी.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, “मैं अगले चार साल तक कम से कम टी20 क्रिकेट खेलता रहूंगा. यह एक ऐसा फॉर्मेट है, जिसे मैं अन्य दूसरे फॉर्मेट के अलावा लंबे समय तक खेल सकता हूं, खासकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में, मैंने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट तो किया ही है और एक साल बाद ओलंपिक होगा. मैं ओलंपिक का हिस्सा बनना चाहता हूं, यह एक बेहतरीन अनुभव होगा.”

हालांकि ऐसा भी नहीं है कि स्मिथ ने अन्य फॉर्मेट से संन्यास के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा, “मेरी अभी ऐसी कोई योजना नहीं है. मैं फिलहाल क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं और इन गर्मियों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.”

ये भी पढ़ें- 16,35,0000 रुपये! क्या Vinesh Phogat को इनाम में मिली इतनी बड़ी रकम? पति ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital