खेल

IND vs SL: All is well… टीम से बाहर होने के बाद सैमसन का रिएक्शन, जानें क्या है वजह?

Sanju Samson IND vs SL: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने श्रीलंका सीरीज से बाहर होने के एक दिन बाद अपनी फिटनेस पर अपडेट दिया. चार महीने में भारत के लिए अपना पहला टी20 मैच खेलने वाले सैमसन को मुंबई में सीरीज के पहले मैच में घुटने में चोट लग गई थी. जिसके बाद  वो दूसरे मुकाबले के लिए बाकी टीम के साथ पुणे नहीं पहुंचे. क्योंकि वह चोट की जांच के लिए मुंबई में ही रुके रहे.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि की कि सैमसन को श्रृंखला से बाहर कर दिया गया. अब गुरुवार, 5 जनवरी को सैमसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “ऑल इज वेल…” सैमसन की पोस्ट से लग रहा था कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, और वो जल्द ही वापसी करेंगे.

दूसरे टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव

दूसरे टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है. चोटिल संजू सैमसन सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर बीसीसीआई ने पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है.

विदर्भ के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा, जो 2022 में आईपीएल या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 प्रारूप में सनसनी से कम नहीं थे, उन्होंने टीम में सैमसन की जगह ली. हालांकि उन्हें टीम में शामिल किया गया है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि उन्हें भारत के लिए डेब्यू का मौका मिले. क्योंकि राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ पहले से ही इंतजार कर रहे हैं.

बीसीसीआई का बयान

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं. सैमसन को फील्डिंग के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें स्कैन और विशेषज्ञ राय के लिए मुंबई ले गई और उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI:

इशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

भारत की अपडेटेड स्क्वॉड:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार

Amit Kumar Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

6 hours ago