Team India T20 Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम में इस वक्त बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है. लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब टीम इंडिया के नेतृत्व को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है. टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है और चर्चा है कि उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी जा सकती है.
भले ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया हो, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की निजी बैटिंग फॉर्म से चयनकर्ता (Selection Committee) पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सेलेक्शन कमेटी का मानना है कि कप्तानी के दबाव का असर सूर्या की बल्लेबाजी पर पड़ रहा है. ऐसे में जून के अंत में होने वाले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम को एक नया कप्तान मिल सकता है.
संजू सैमसन का नाम इस रेस में सबसे आगे आने की कई ठोस वजहें हैं:
शानदार फॉर्म: संजू सैमसन पिछले दो साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं. वर्ल्ड कप के दौरान उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी ने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया.
अनुभव: आईपीएल में लंबे समय से कप्तानी करने का अनुभव संजू के पक्ष में जाता है. वे मैदान पर शांत रहकर फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं.
टीम में निरंतरता: संजू पिछले काफी समय से टी20 टीम का नियमित हिस्सा हैं, जबकि अन्य दावेदार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं.
इससे पहले श्रेयस अय्यर का नाम कप्तानी की दौड़ में तेजी से उछला था, लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उनकी दावेदारी कमजोर पड़ गई है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अय्यर साल 2023 के बाद से भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. चयनकर्ताओं का मानना है कि जो खिलाड़ी टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए संघर्ष कर रहा हो, उसे सीधे कप्तानी सौंपना जोखिम भरा हो सकता है. संजू की तुलना में अय्यर का टी20 टीम से लंबे समय तक बाहर रहना उनके खिलाफ जा रहा है.
रिपोर्ट में यह भी दावा (Team India T20 Captaincy) किया गया है कि अगर चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को एक आखिरी मौका देने का फैसला करते हैं, तो भी संजू सैमसन का कद बढ़ना तय है. ऐसी स्थिति में अक्षर पटेल की जगह संजू सैमसन को टीम का उप-कप्तान बनाया जा सकता है. आईपीएल 2026 में संजू के बल्ले और कप्तानी के जादू को देखते हुए बीसीसीआई अब उन्हें भविष्य के लीडर के तौर पर तैयार करने के मूड में दिख रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…