खेल

BCCI का बड़ा ऐलान, भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट से पहले बदलेगा राजकोट स्टेडियम का नाम

Rajkot Stadium New Name: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच में जहां इंग्लैंड ने 28 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए 106 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी कर ली. अब सीरीज का तीसरा मैच राजकोट स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन उससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस स्टेडियम के नाम को बदलने की तैयारी में है. इस स्टेडियम का नया नाम रणजी खिलाड़ी के नाम पर रखा जाएगा.

राजकोट में खेला जाएगा तीसरा टेस्ट

दरअसल, भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15-19 फरवरी के बीच राजकोट स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल 5 मैचों की सीरीज एक-एक की बराबरी पर है. अब तीसरे टेस्ट में दोनों टीमों की नजर जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने पर होगी. आइए बतातें हैं कि राजकोट स्टेडियम का नया नाम क्या होगा.

निरंजन शाह के नाम पर होगा राजकोट स्टेडियम का नया नाम

भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट से पहले राजकोट स्टेडियम का नाम बदलकर निरंजन शाह स्टेडियम रखा जाएगा. ये नाम पूर्व फर्स्ट क्लास खिलाड़ी और वरिष्ठ प्रशासन निरंजन शाह के नाम पर रखा जाएगा. नये नाम का अनावरण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिन जय शाह करेंगे. इस समारोह में बीसीसीआई के कई वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा. इसके साथ ही टीम इंडिया और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी भी इस समारोह में हिस्सा लेंगे.

बता दें कि राजकोट स्टेडियम में पहला इंटरनेशल मैच साल 2013 में खेला गया था. ये मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. हालांकि, वह एकदिवसीय मैच था. इसके बाद साल 2016 में भारत और इंग्लैंड के ही बीच इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला गया था.

कौन हैं निरंजन शाह?

निरंजन शाह ने साल 1965 से 1975 के बच सौराष्ट्र के लिए 12 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 281 रन दर्ज हैं. इसके अलावा शाह करीब 40 साल तक सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके हैं. इसके अलावा निरंजन शाह बीसीसीआई के सचिव भी रह चुके हैं. शाह के बेटे जयदेव शाह भी फर्स्ट स्लास क्रिकेट खेले हैं और सौराष्ट्र टीम की कप्तानी भी की है.

ये भी पढ़ें- NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त, रचिन रवींद्र बने प्लेयर ऑफ द मैच

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

9 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

20 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

1 hour ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

2 hours ago