खेल

BPL में शोएब मलिक के लगातार तीन नौ गेंद डालने पर विवाद, क्रिकेटर ने आरोप को बताया अफवाह

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग की टीम फॉर्च्यून बरिशाल से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मैच फिक्सिंग के शक के कारण शोएब से कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया गया है. उन्होंने अपने पिछले बीबीएल मैच में खुलना टाइगर्स के खिलाफ 22 जनवरी को खेले गए मैच में एक ओवर में 3 बार नो गेंद डाली थी, जिसके बाद से उनपर मैच फिक्सिंग का शतक जताया जा रहा है.

हालांकि, शोएब मलिक ने अपने ऊपर लगे सभी तरह के आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि फ्रैंचाइजी से उनका हटना पहले से तय था. इसका मैच फिक्सिंग की अफवाहों से कोई लेना-देना नहीं है, जिसे उन्होंने झूठा बताया.

शोएब मलिक ने आरोपों को किया खारिज

शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि वह फॉर्च्यून बरिशाल के साथ उनका खेलने की स्थिति को लेकर चल रही हालिया अफवाहों को वह खारिज करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने कप्तान तमीन इकबाल के साथ गहन चर्चा की उसके बाद आपसी सहमति से टीम से बाहर होने का निर्णय लिया. दुबई में पूर्व निर्धारित मीडिया इवेंट के लिए मुझे बांग्लादेश छोड़ना पड़ा.

मलिक ने आगे कहा कि वह फॉर्च्यून बरिशाल को आगामी मैचों के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हैं और अगर उनकी जरूरत पड़ी तो वह उनका समर्थन करने के लिए उपलब्ध रहेंगे. शोएब ने कहा कि उन्हें क्रिकेट खेलने में हमेशा से आनंद मिला है और आगे भी मिलता रहेगा.

अहमद शहजाद को मिला टीम में मौका

टीम ने गुरुवार को कहा कि शोएब मलिक यूएई चले गए हैं और अब वह इस सीजन के बाकी बचे मैच में नहीं खेलेंगे. फ्रेंचाइजी ने कहा कि शोएब मलिक के जाने के बाद पूर्व पाकिस्तानी टीम के साथी खिलाड़ी अहमद शहजाद को टीम में शामिल किया गया है. शहजानद ने अब तक खेले गए 249 टी20 मैचों में 6838 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने पाकिस्तान के लिए 59टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 1471 रन दर्ज है.

शोएब मलिक ने पिछले दिनों तीसरी शादी करके चर्चा में आए थे. 41 साल के मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी रचाई है. उसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago