शुभमन गिल (सोर्स- X)
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए गुजरात टाइटंस ने ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में चले जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने गिल को कप्तानी का जिम्मा सौंपा है. वह कैप्टेंसी की रेस में आगे चल रहे थे. पंड्या के जाने के बाद गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी की ओर से यह घोषणा की गई कि आईपीएल के अगले सीजन के लिए शुभमन गिल कप्तान होंगे.
गुजरात टाइटंस के कप्तान बनाए जाने के बाद गिल ने कहा कि वह बहुत खुश है और गर्व हसूस कर रहे हैं. गिल ने कहा कि वह खुद पर विश्वास जताने के लिए फ्रैंचाइजी को धन्यवाद कहना चाहता हूं. हमारा दो सीजन बेहतरीन रहा और अब मैं टीम को लीड करने और शानदार क्रिकेट खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं.
बता दें कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या रविवार को गुजरात से मुंबई इंडियंस में चले गए. मुंबई ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड करते हुए पांड्या को 15 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. हार्दिक पंड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी.
ये भी पढ़ें- IPL 2024: 2 घंटे के ड्रामे के बाद हार्दिक पंड्या की Mumbai Indians में वापसी, IPL इतिहास की हुई सबसे बड़ी डील
साल 2021 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल हुए गुजरात टाइटंस में हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान जुड़े थे. बीत दो साल में पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस दो बार फाइनल में पहुंची. वहीं पंड्या ने पहली बार में टीम को चैंपियन भी बनाया.
गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सोलंकी ने कहा कि, शुभमन गिल ने पिछले दो साल में काफी ग्रोथ दिखाई है. हमने उन्हें सिर्फ एक बल्लेबाज ही नहीं बल्कि एक टीम लीडर के रूप में भी परिपक्व होते देखा है. वह 2022 और 2023 में मैदान पर टीम के लिए बहुत कुछ किया है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…