खेल

Shubman Gill ने IPL में पूरे किए 3000 रन, तोड़ा सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड

Shubman Gill 3000 Run: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 89 रनों की तूफानी पारी खेली और आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे कर लिए. अपनी इस पारी के दौरान गिल न सिर्फ 3000 रनों का आंकड़ा छुआ बल्कि वो इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं ओवरऑल इस आंकड़े तक पहुंचने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

शुभमन गिल ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकॉर्ड

गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शुभमन गिल के नाबाद 89 रनों की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए. हालांकि, इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा. पंजाब किंग्स ने एक गेंद शेष रहते हुए मैच को अपने नाम कर लिया. शुभमन गिल ने पंजाब के खिलाफ मैच में आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे किए.

आईपीएल में कप्तान के रूप में गिल का पहला अर्धशतक रहा. वहीं गिल अब आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले सुरेश रैना ने ये कमाल किया था. रैना ने 103 पारियों में ऐसा किया था. इस सूची में पहले नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का नाम दर्ज है. उन्होंने 80 पारियों में ये कीर्तिमान बनाया था.

गिल ने डेविड वॉर्डर को छोड़ा पीछे

शुभमन गिल आईपीएल में ओवरऑल सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया. गिल ने 92 पारियों में आईपीएल में अपना 3000 रन पूरे किए. वहीं वॉर्नर ने ये कमाल 94 पारियों में किया था. आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम दर्ज है.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, DC vs KKR: विशाखापट्टनम में कोलकाता नाइट राइडर्स की ऐतिहासिक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को दी करारी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

4 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

6 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

8 minutes ago

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

29 minutes ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

46 minutes ago