खेल

IND vs SA: डीन एल्गर के टेस्ट करियर का हुआ अंत, विराट कोहली ने गले लगाकर दी विदाई

Dean Elgar Last Inning, IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहा है.इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान डीन एल्गर के टेस्ट करियर का आखिरी मुकाबला है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच की आखिरी पारी भी पहले ही दिन खेल ली है. दरअसल, साउथ अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी में बल्लेबाज करने आए डीन एल्गर ने 12 रन बनाए. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने उन्हें आउट कर दिया.

डीन एल्गर ने खेली करियर की आखिरी पारी

डीन एल्गर के आउट होने के बाद भारती टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने उन्हें गले लगाकर विदाई दी. टीम इंडिया के खिलाफ अपनी आखिरी टेस्ट मैच की आखिरी पारी खेलने उतरे डीन एल्गर ने 28 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 12 रन बनाए. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर वह विराट कोहली को अपना कैच थमा बैठे. टेस्ट क्रिकेट में अपनी आखिरी पारी खेलने के बाद एल्गर के सम्मान में सभी दर्शक खड़े होकर उनका अभिवादन किया.भारतीय टीम ने भी तालियां बजाकर डीन एल्गर को विदाई दी. रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह समेत सभी खिलाड़ियों ने डीन एल्गर को क्रिकेट के बाद शुरू होने वाले नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी.

सेंचुरियन टेस्ट में जमकर गरजा था बल्ला

बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में डीन एल्गर का बल्ला जमकर गरजा था. सेंचुरियन में खेले गए मैच में उन्होंने पहली पारी में 185 रन बनाए थे. पहले टेस्ट में डीन एल्गर के सामने कोई भी भारतीय गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे. डीन एलग्र की पारी के दम पर ही साउथ अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रनों से करारी शिकस्त दी थी.

ये भी पढे़ं- ICC मेन्स T20I क्रिकेट ऑफ द ईयर 2023 के लिए सूर्यकुमार यादव हुए नॉमिनेट, टी20 में बनाए सर्वाधिक रन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

30 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

45 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

2 hours ago