खेल

ICC मेन्स T20I क्रिकेट ऑफ द ईयर 2023 के लिए सूर्यकुमार यादव हुए नॉमिनेट, टी20 में बनाए सर्वाधिक रन

ICC Mens T20I Cricketer of the Year 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. जिसमें भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार का भी नाम शामिल है. सूर्या के अलावा अफगानिस्तान के सिकंदर रजा, युगांडा के स्पिनर अल्पेश रामजानी और हांगकांग के ऑलराउंडर सिंकदर रजा का नाम शामिल है. साल 2023 में सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रन बनाए.

2023 में सूर्यकुमार यादव ने किया शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया. सूर्यकुमार ने भारत के लिए साल 2023 में कुल 18 मैच खेले, जिनकी 17 पारियों में उनके नाम 733 रन दर्ज है. जिसमें दो शतक और 5 अर्धशतक शामिल है. सूर्याकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 155.95 का रहा. उन्होंने 48.86 की एवरेज से रन बनाए.

सूर्या को सिकंदर रजा से मिल रही कड़ी टक्कर

साल 2023 में सूर्यकुमार यादव का टी20 में बेस्ट स्कोर 112 रन रहा है. इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. हालांकि, ओवरऑल देखें तो वह साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं. सूर्यकुमार यादव को इस अवार्ड के लिए जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा से कड़ी टक्कर मिल रही है. सिकंदर रजा ने 12 मैचों में कुल 515 रन बनाए हैं. वहीं हांककांग के सिकंदर रजा ने भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: केपटाउन में मोहम्मद सिराज का कहर, साउथ अफ्रीका के 6 खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन

साउथ अफ्रीका दोरे पर हुए चोटिल

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के समाप्त होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव कर रहे थे. इस सीरीज में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी तीन मैचों की टी20 सीरीज में उतरी थी. पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था. तीन मैचों की ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

40 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

56 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

3 hours ago