Photo- SunRisers Hyderabad (@SunRisers)/ Twitter
PBKS vs SRH, IPL 2023: संडे स्पेशल के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन की पहली जीत दर्ज की. वहीं, पंजाब किंग्स को लगातार दो जीत के बाद अब हार का सामना करना पड़ा है. टॉस जीतकर SRH ने पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ‘ताश के पत्तों’ की तरह बिखर. ऐसा लगा की पंजाब 100 रन भी नहीं बना पाएगी लेकिन कप्तान शिखर धवन ने अकेले मोर्चा संभाला और टीम का स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन तक पहुंचाया. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 17.1 ओवर में 2 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया.
हैदराबाद की पहली जीत, त्रिपाठी रहे जीत के हीरो
हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 48 बॉल पर नाबाद 74 रन की पारी खेली और टीम के जीत के हीरो रहे. त्रिपाठी पिछले दो मुकाबलो में फ्लॉप रहे लेकिन इस बार वो शानदार लय में दिखे. शुरुआत से ही वो पंजाब के गेंदबाजों पर हावी नजर आए.
‘गब्बर’ की कप्तानी पारी बेकार
जब पंजाब के बल्लेबाजों ने हैदराबाद के सामने घूटने टेक दिए तो पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 66 बॉल पर नॉटआउट 99 रन बनाकर पंजाब को 143 के स्कोर पर पहुंचाया, लेकिन राहुल त्रिपाठी ने 48 बॉल पर 74 रन बनाने हुए अपनी टीम को जिता दिया.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
SRH-मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्कराम (C), हेनरिक क्लासन, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक और टी नटराजन.
PBKS- शिखर धवन (C), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, मोहित राठी, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह.
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…