ट्रेंडिंग

Beef पर वीडियो बनाना Dhruv Rathee को पड़ा भारी, लोग बोले- इसे नहीं पता गाय-भैंस का अंतर

Dhruv Rathee Beef Video: एक वीडियो को लेकर यूट्यूबर ध्रुव राठी सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के केंद्र में आ गए हैं. दरअसल, राठी ने हाल में बीफ निर्यात पर एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह एक गाय के साथ नजर आ रहे हैं. ये वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है. वीडियो पोस्ट करने के साथ ही इस पर लोग प्रतिक्रिया देने लगे, तमाम सारे लोगों ने उन्हें निशाने पर लिया है.

वीडियो में क्या कहा

अपने वीडियो में ध्रुव राठी कहते हैं, ‘दोस्तों, गाय और भैंस जैसे जानवर इमोशनली इंटेलीजेंट होते हैं. इंसानों की तरह ये भी बहुत सारे इमोशन फील कर सकते हैं. जैसे कि गुस्सा आना या डर लगना. लेकिन क्या आप ये जानते हो कि इलेक्टोरल बॉन्ड के डेटा से हमें ये पता चलता है कि देश की सबसे बड़ी बीफ एक्सपोर्टिंग कंपनी ने 5 करोड़ रुपये का चंदा शिवसेना और 2 करोड़ रुपये का चंदा बीजेपी को 2019 और 2020 में डोनेट किया है.’

उनके मुताबिक, ‘इस कंपनी का नाम अलाना ग्रुप है. इनकी खुद की वेबसाइट के अनुसार, अलाना इज द वर्ल्ड्स लारजेस्ट प्रोड्यूसर एंड एक्सपोर्टर ऑफ फ्रोजेन हलाल बोनलेस बफेलो मीट. दिलचस्प है कि अप्रैल 2019 में डिपार्टमेंट में इस पर 2000 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप लगाया था.’

वे आगे कहते है, ‘भारत बीफ एक्सपोर्टिंग के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है. कोई ज्यादा शॉकिंग चीज नहीं है, क्योंकि इससे पता चलता है कि तानाशाह को न तो इंसानों और न ही जानवरों के इमोशन की पड़ी है. वह सिर्फ अपनी सत्ता और अपने पैसों का भूखा है.’

सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

उनके वीडियो के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई है. ध्रुव अपने वीडियो में बीफ निर्यात की बात कर रहे हैं, लेकिन वीडियो में वह गाय के साथ नजर आ रहे हैं. इसी बात पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. कुछ ने कहा है कि गाय और भैंस के बीच अंतर पता होना चाहिए. भारत से गोमांस निर्यात नहीं किया जाता है.

एक यूजर ने लिखा, ‘राठी भैंस के मांस की खबर दे रहा है. वीडियो में गाय दिखा रहा है. इस सांप्रदायिक वीडियो की वजह से ये जेल जा सकता है. फिर ये रोएगा कि भारत में तानाशाही है. फेक न्यूज भी फैलाने नहीं दिया जा रहा है. जानकारी के लिए बता रहा हूं कि भारत सरकार के नियमों के मुताबिक भारत से गोमांस एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकता. बैन है. ये पुराना नियम है.’

एक यूजर ने लिखा, ‘ध्रुव राठी झूठ फैला रहा है. शातिर तरीके से वीडियो बनाकर अफवाह फैला रहा है. भारत से गोमांस एक्सपोर्ट पर पाबंदी है. परमिट ही नहीं जारी होता. Fake News फैलाने पर ऐसे लोगो पर कार्यवाही होनी चाहिए.’

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘नहीं, भारत गोमांस का निर्यात नहीं करता है, ये कानून के खिलाफ है. इसे लेकर आरटीआई के तहत मिली जानकारी शेयर कर रहा हूं. भारत जो बाहर भेजता है, वह भैंस का मांस है, गाय और भैंस के बीच अंतर जानें.’

एक अन्य ने लिखा, ‘अभी ध्रुव राठी का एक वीडियो देखा. उसे शायद गाय और भैंस में अंतर नहीं मालूम! गोमांस बेचने के मामले में भारत दुनिया में कब से अव्वल हो गया? जिस कंपनी का नाम ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में लिया, वो कंपनी गाय का नहीं, बल्कि भैंस का मांस एक्सपोर्ट करती है.’

पहले भी वीडियो पर हुआ है बवाल

कुछ दिनों पहले ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में पीएम मोदी को तानाशाह बताया था और हिटलर से तुलना कर दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको खरी-खोटी सुनाई थी.

यह भी पढ़िए: तिहाड़ जेल में पत्नी सुनीता से फेस-टू-फेस नहीं मिल पा रहे अरविंद केजरीवाल?

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

2 minutes ago

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने रचा नया इतिहास…! स्थापना के 8 साल में अभूतपूर्व प्रगति पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…

15 minutes ago

पाक की बड़ी साजिश? ड्रोन से आरडीएक्स भेजने के बाद अब पटरी उड़ाने की खौफनाक चाल, एजेंसियों के उड़े होश

 Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…

22 minutes ago

अगले कुछ घंटे 13 राज्यों में मुरासु का कहर…! बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…

1 hour ago

आज बन रहा है खास एन्द्र और ब्रह्म योग! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…

2 hours ago

दिवाली से पहले एन्द्र योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव…! मिथुन और सिंह राशि को बंपर लाभ, कर्क वाले रहें सावधान

आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…

3 hours ago