Photo- BCCI (@BCCI) / Twitter
Gavaskar on ‘dropping’ Kuldeep: भारत ने गुरुवार को सीरीज के दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव के बिना मैदान पर उतरकर कई फैंस और पूर्व क्रिकेटरों को चौंका दिया. कुलदीप पहले टेस्ट मैच में अपने शानदार परफॉर्मेंस के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने, जिसमें उन्होंने कुल आठ विकेट अपने नाम किए थे. साथ ही बल्ले से पहली पारी में 40 रन की अहम पारी भी खेली थी. ऐसे में इस खिलाड़ी का दूसरे मैच में बाहर होना हैरान करने वाली बात है. क्योंकि अगर इस तरह के परफॉर्मेंस के बाद भी खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर होना पड़ेगा तो सवाल उठना लाजमी है.
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कुलदीप यादव क्यों बने बलि का बकरा?
कुलदीप की जगह तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. जो 2010 के बाद से भारत के लिए अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं. इस फेरबदल के बाद भारत के पूर्व कप्तान और बल्लेबाजी के दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम प्रबंधन और कोच राहुल द्रविड़ पर जमकर निशाना साधा.
ये भी पढ़ें: WATCH: ‘वी कैन ड्रीम अगेन’, ये सॉन्ग नहीं अर्जेंटीना के लिए है इमोशन, मेसी के लिए डेडिकेट की खास लाइन
कुलदीप को ड्रॉप करने पर भड़के गावस्कर
गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से कहा कि कुलदीप को प्लेइंग-11 से बाहर देखने पर विश्वास नहीं होता. अगर पिच की कंडीशन के आधार पर निर्णय लिया जाता तो वे किसी अन्य स्पिनर को भी हटा सकते थे. ‘मैन ऑफ द मैच’ को ड्रॉप करना, यह अविश्वसनीय है. यही एकमात्र शब्द है जिसका मैं उपयोग कर सकता हूं. मैं काफी कड़े शब्दों का इस्तेमाल करना चाहूंगा, लेकिन यह अविश्वसनीय है कि आपने मैन ऑफ द मैच को बाहर रखा, जिसने 20 में से आठ विकेट हासिल किए.
इस फेरबदल से फैंस भी भड़के
दरअसल, ढाका की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. इसलिए स्पिनर की जगह तेज गेंदबाज को मौका दिया गया. लकिन फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि अगर यही कारण है तो अक्षर या अश्विन की जगह भी ये बदला किया जा सकता था. सबका मानना है कि पहले टेस्ट मैच में विनिंग परफॉर्मेंस के बाद कुलदीप को ड्रॉप करना गलत फैसला है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…