होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
तिहाड़ जेल पूर्व डीजी (फोटो संदीप गोयल)
Sandeep Goel: तिहाड़ में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ( Sukesh Chandrasekhar) के गंभीर आरोपों के बाद तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल (Sandeep Goel) को सस्पेंड कर दिया गया है. वो अभी दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर हैं. संदीप गोयल पर तिहाड़ जेल के डीजी रहते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में मसाज करवाने के आरोप लगे थे.
पिछले दिनों दिल्ली एलजी को सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर लिखा था. जिसमें महाठग ने संदीप गोयल पर करोड़ों रुपए की रिश्वत देने का आरोप लगाया था. इस मामले में जांच के लिए एलजी ने एक कमेटी बनाई थी. कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्टाचार के आरोपों में संदीप गोयल को सस्पेंड कर दिया गया है.
इससे पहले, 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संदीप गोयल को दिल्ली की तिहाड़ जेल के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था. मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ के महानिदेशक (DG) के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान संंदीप गोयल ने अपने कर्तव्यों में लापरवाही की थी, जिसके लिए उन्हे गृह मंत्रालय ने निलंबित कर दिया.
आरोप लगे थे कि उनकी देखरेख में महाठग सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद ऐशो-आराम के जीवन का आनंद ले रहा था. जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के आरोप में 81 से ज्यादा अधिकारी दिल्ली पुलिस की जांच के घेरे में हैं. वहीं उन पर ये भी आरोप है कि सुकेश ने उन्हे रिश्वत दी थी.
चंद्रशेखर ने दिल्ली एलजी को लिखे पत्र में दावा किया था कि उसने पार्टी में एक “महत्वपूर्ण” पद के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को 50 करोड़ रुपये से अधिक और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया था.
ये भी पढ़ें: Disha Salian Murder Case: दिशा सालियान केस में SIT जांच के आदेश, BJP विधायक की मांग- आदित्य ठाकरे का हो नार्को टेस्ट
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…