खेल

IND vs SA, 1st Test: सुनील गावस्कर ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन, कई दिग्गजों को किया शामिल

Sunil Gavaskar Picks His Playing XI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 और वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है. अब दोनों टीमों की भिड़ंत टेस्ट सीरीज में होगी. टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की तरफ से सभी सीनियर खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. मैच में दोनों टीमों की निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी. दोनों दिग्गज वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद पहली बार मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. टेस्ट सीरीज से पहले सुनील गावस्कर ने अपनी प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. जिसमें कई दिग्गजों को जगह दी है.

सुनिल गावस्कर ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. इस टूर्नामेंट के लिए सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है. वहीं विकेटकीपर खिलाड़ी के तौर पर केएल राहुल को शामिल किया है. टीम में उप कप्तानी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को दी है. सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर हुई बातचीत के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया.

ये भी पढ़ें- South Africa के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला मौका

तीन तेज गेंदबाज को टीम में किया शामिल

सुनील गावस्कर ने बताया कि उनका प्लेइंग इलेवन बहुत सिंपल है. उन्होंने कहा कि उनकी प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा रहेंगे. वहीं मध्यक्रम में शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर रहेंगे. जबकि, ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है. सुपरस्पोर्ट पार्क के मैदान को देखते हुए गावस्कर ने तीन गेंदबाज को शामिल किया है. इसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार को शामिल किया है.

ये भी पढ़ें- Cricket में मैदान में खूब रंग दिखाएंगे ये इलेक्ट्रा Stumps, छ्क्के-चौकों से आउट होने पर चमकेंगे अलग-अलग कलर, जानें खासियतें

SA के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए सुनील गावस्कर की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

3 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

8 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

15 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

45 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

53 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago