देश

रतन टाटा को जान से मारने की मिली धमकी, आरोपी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

Ratan Tata Death threat: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले शख्श ने पुलिस को फोन करके कहा कि रतन टाटा की सुरक्षा को बढ़ा दो, वरना टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री जैसा हश्र होगा. धमकी मिलने के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई और रतन टाटा की निजी सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष टीम कौ सौंप दी.

कर्नाटक में मिली आरोपी शख्स की लोकेशन

वहीं पुलिस ने जब मामला दर्ज कर धमकी देने वाले आरोपी की तलाश शुरू की तो पता चला कि कॉल करने वाले शख्स की लोकेशन कर्नाटक में है. पुलिस ने कहा कि उन्होंने तकनीकी सहायता और एक दूरसंचार सेवा प्रदाता की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाया. शख्स पुणे का रहने वाला है. जब पुलिस उसके घर पर पहुंची तो उसकी पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले 5 दिनों से लापता है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज है.

धमकी देने वाला शख्स सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित

परिवार से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि रतन टाटा को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित है. उसने बिना बताए किसी का फोन ले लिया होगा और उसी से फोन करके धमकी दी है. हालांकि पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार करने के बाद फैसला किया कि उसके खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Maharashtra: ‘दोस्तों के साथ मिलकर पीटा…फिर गाड़ी से रौंद डाला’, गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए हैवान बना सीनियर ब्यूरोक्रेट का बेटा

कार एक्सीडेंट में हुई थी उद्योगपति साइरस मिस्त्री की मौत

बता दें कि धमकी देने वाले शख्स ने साइरस मिस्त्री का जिक्र इसलिए किया था क्योंकि उद्योगपति साइरस मिस्त्री की 4 सितंबर 2022 को एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. जिसके बाद देश में रोड सेफ्टी और गाड़ियों की सेफ्टी फीचर को लेकर भी सवाल उठे थे.

मुकेश अंबानी को भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी को भी कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. जिसमें धमकी देने वाले ने हर बार फिरौती की भी मांग की थी. जिसमें उसने आखिरी बार 500 करोड़ रुपये की डिमांड की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

12 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

20 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

26 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

40 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

43 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago