खेल

T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहु्ंचने वाली दूसरी टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में नामीबिया को 9 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया और नामीबिया के 73 रनों के लक्ष्य को छह ओवर में ही हासिल कर लिया.

एडम जम्पा ने झटके 4 विकेट

स्पिनर एडम जाम्पा ने (4-12) विजयी स्पेल के साथ इतिहास रच दिया और 100 टी20 विकेट हासिल करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बन गए. एडम जाम्पा अब मेगन और एलिस पेरी के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शॉर्ट फॉर्मेट में उस मुकाम तक पहुंचने वाले हमवतन खिलाड़ी बन गए. उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

72 रन पर ऑलआउट हुई नामीबिया

नामीबिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने महज 5.4 ओवर में 1 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. 73 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रमण शुरू कर दिया. हालांकि, एक तूफानी पारी के बाद डेविड वॉर्नर 8 गेंदों में 20 रन पर आउट हो गए. इसके बाद ट्रेविस हेड ने 17 गेंद पर 34 रन और मिचेल मार्श ने 9 गेंद पर 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

सुपर-8 में पहुची ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम है. दक्षिण अफ्रीका इस स्टेज पर पहले ही पहुंच चुकी है. हेड और मार्श की तेज पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले के अंदर ही रन चेज पूरा कर लिया. यह जीत पुरुषों के टी20 विश्व कप में गेंदों के मामले में किसी भी टीम के लिए जीत का दूसरा सबसे बड़ा अंतर है. इससे पहले, 2014 में नीदरलैंड के खिलाफ श्रीलंका की जीत सबसे बड़ी जीत थी. उसने 90 गेंदें शेष रहते 40 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में मिचेल मार्श करेंगे गेंदबाजी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

9 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

22 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

36 minutes ago