दुनिया

कुवैत में भीषण अग्निकांड: बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 41 की मौत, केरल के 5 लोगों समेत 10 भारतीयों की जान गई

Kuwait Fire In Building: अरब प्रायद्वीप के देश कुवैत में भीषण अग्निकांड हुआ है. वहां एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दर्जनों लोग झुलस गए. अब तक 41 लोगों के जलकर मरने की खबर है. मरने वालों में केरल के 5 लोगों समेत 10 भारतीय शामिल हैं.

अरब के एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने की यह घटना कुवैत के मंगाफ शहर में हुई. इस घटना में 50 से ज्यादा लोग झुलसे हैं, और उनमें 30 भारतीय बताए जा रहे हैं. एक शख्स ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर की किचन में लगी थी, जो कि तेजी से पूरी इमारत में फैल गई. कई लोग इमारत के अंदर ही फंसे रह गए.

भारतीय विदेश मंत्री बोले- घटना से स्तब्ध हूं

घटना पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “कुवैत में हुए हादसे से स्तब्ध हूं. वहां करीब 41 लोगों की जानें गई हैं. हम इस बारे में और अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं.”

पता चला है कि उस इमारत में रहने वाले लोगों में अधिकतर प्रवासी मजदूर थे. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई टीमें घटनास्थल पर भेजी गईं.

यह भी पढ़िए: गाजा में हमास पर कहर बनकर टूट रही इजरायली सेना, हवाई हमले में 13 फिलिस्तीनियों की मौत, कई आग से झुलसे

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

6 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

7 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

7 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

20 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

22 minutes ago